फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   Studnet used earphones wo look like hospital patient

परीक्षा के डर से अस्पताल में भरती हो गया लड़का लेकिन दाल में कुछ काला है!

Tue, 23 Feb 2016 10:57 AM IST
Updated Tue, 23 Feb 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
Studnet used earphones wo look like hospital patient

परीक्षा से बचने के लिए बच्चे कई तरह के बहाने बनाते हैं। कोई अपनी तबीयत खराब बताता है तो कोई अपने किसी परिजन को ही बीमार बता देता है। इसके लिए नकली हेल्थ सर्टीफिकेट भी बनवाते हैं। लेकिन इस लड़के ने तो हद ही कर दी।

विज्ञापन


कोलंबिया विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले जोकर टेरेल फिनर अपनी मिडटर्म परीक्षाओं से बचने की फिराक में थे तो उन्होंने अपने फ्रोफेसर को ऐसी तस्वीर भेजी जिससे समझ आए कि वे अस्पताल में भर्ती हैं। ये तस्वीर उसने ट्विटर पर भी डाली।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, अस्पताल की तरह ही वो सफेद चादर ओढ़े बैठा था, हाथ में अस्पताल का एक बैंड भी पहना था औऱ नाक में ट्यूब भी लगी थी। एक नजर देखने वाले को तो यकीन ही हो जाए कि ये किसी असली अस्पातल की ही तस्वीर है और वो सच में भर्ती है। लेकिन उसने एक गलती कर दी, भो भी बहुत बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

तो ऐसे चढ़ा ग्लूकोस

Studnet used earphones wo look like hospital patient

गलती या कहें, बेवकूफी ये हो गई कि नाक और हाथ में लगी ट्यूब असल में असली नहीं बल्कि उसके ईयरफोन हैं। गौर से देखें तो समझ जाएंगे।

डेलीमेल में छपी खबर के मुताबिक टेरेल ने अपने ईयरफोन को नाक में लगाया और चार्जर के वायर को हाथ में ऐसा लगा दिखाया मानो वाकई ग्लूकोस चढ़ा हो।

असल में ये सब उसने जानबूझ कर लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए किया था। लेकिन इसक अंजाम क्या हुआ, अगली स्लाइड में जानिए।

बेवकूफ बन गए लोग

Studnet used earphones wo look like hospital patient

टेरेल की ये तस्वीरें डालते ही वायरल होने लगीं। लोग इसे रीट्वीट करने लगे। इतने कम वक्त में ही ये 20,000 बार शेयर हो चुकी थीं।

टेरेल ने 6 दिन बाद एक तस्वीर और डाली जिसमें लिखा था,'आज अस्पताल से डिसचार्ज हो गया। लेकिन ऑक्सीजन की जरूरत है। आप सब की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।'

ऐसा उसने उन लोगों के लिए लिखा जिन्होंने उसके पोस्ट और तस्वीरों को सच मान लिया था। टेरेल के इस पोस्ट पर जहां कुछ लोगों ने काफी आलोचना की वहीं कुछ लोगों को ये हरकत बहुत मजाकिया लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed