मर्दों की मैगजीन का ऐसा कवर पेज आपने पहले नहीं देखा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैगजीन जीक्यू का यंग लोगों में अपना एक अलग ही क्रेज है। फिर चाहें वो जीक्यू फीमेल हो या जीक्यू मेल, इसके दीवाने हजारों मौजूद हैं।
डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक इस बार मेन्स जीक्यू के एडिशन में कोई पॉपुलर सेलिब्रिटी या मॉडल नहीं होगा।
बल्कि इस बार उन्होंने एक ऐसे खास इंसान को कवर पेज मॉडल बनाने की ठानी है जो असल जिंदगी में भी किसी हीरो से कम नहीं।
लग गई थी गोली
मिलिए 39 साल के रिचर्ड ली नॉरिस से। रिचर्ड ने अपनी जिंदगी के अहम 10 साल एक मास्क पहनकर ही बिता दिए।
वो घूमने निकलते भी तो केवल रात में। उनके साथ एक ऐसी घटना घटी जिसने भरी जवानी में उनके रूप को तहस-नहस कर दिया।
रिचर्ड इतने स्मार्ट थे कि कोई भी लड़की उनकी दीवानी हो जाए। लेकिन सालों पहले वो एक दिन नशे की हालत में घर पहुंचे थे।
हुआ झगड़ा
देर रात नशे की हालत में घर पहुंचने की वजह से रिचर्ड की मां बहुत परेशान थीं और उसे डांटने लगी।
रिचर्ड मां की बात से इतना आहत हुआ कि उसने ड्रॉअर में रखी पिस्तौल को निकाला और खुद को मार डालने की धमकी दी।
गुस्से में वो ड्राअर के अंदर पिस्तौल रखकर बाहर निकल ही रहा था कि पिस्तौल चल गई और सेकेंड्स में रिचर्ड के चेहरे के लोथड़े दीवार और घर के बाकी हिस्सों पर पड़े दिखाई दिए।
अब निराशा का संसार
फिर रिचर्ड ने आने वाले दस साल खुद को दुनिया की नजरों से छिपाए रखा। उसके चेहरे की हालत ऐसी थी कि कोई उसे देखना ना चाहें।
लेकिन उसने सर्जरी के लिए कोशिशें जारी रखीं। डॉक्टरों ने उसके कई दौर में ऑपरेशन किए। इसके 10 सालों बाद युनिवर्सिटी ऑफ मैरिलेंड के डॉक्टरों ने उसका इलाज करने की बात कही।
साल 1997 में घटे उस बदकिस्मत हादसे के बाद से साल 2012 से उसकी सर्जरी होना शुरू हुई। इस साल तक उसके दांत, मसल्स, मसल्स और जबड़े सब ठीक किए गए।
डोनर ने बचाई जिंदगी
आप इस रिचर्ड की किस्मत ही कहिए जिसको एक डोनर ने अपने चेहरे के कई हिस्से मरने से पहले दान दिए।
डोनर की मदद से रिचर्ड की आंखे, दांत और अन्य बॉडी ऑर्गन्स ठीक किए गए। इसके बाद जीक्यू मैंस मैगजीन को रिचर्ड की कहानी का पता चला।
उसके साहस और लंबे दौर तक दुख झेलते रहने के हिम्मत को देखकर, जीक्यू प्रभावित हुआ और अब उसे इस एडिशन में अपना कवर पेज बना रहा है।