9 करोड़ में इसने करवाया अपने जीभ का इंश्योरेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शख्स ने अपने जीभ का इतने ज्यादा रुपयों में इंश्योरेंस करवाई है जितना कोई अपनी जान की भी नहीं करवाता।
मिरर के मुताबिक सिबेस्टिन माइकलिस नाम का ये शख्स पेशे से एक टी-टेस्टर है। वो कई तरह की चायों को चखकर उसके टेस्ट को बताने का काम करता है।
उसे टी को टेस्ट करने में महारथ है। केवल 15 सेकेंड में वो चाय पीकर असकी बारिकियां बता देते हैं। हफ्तेभर में उनकी कंपनी टेटले लगभग 40000 प्रकार की चायों का परीक्षण करवाती है।
अब काम ऐसा है तो अपने जीभ का तो ख्याल रखना ही होगा ना। इसलिए टेटले ने सिबेस्टिन के जीभ का बीमा कुल 9 करोड़ 70 लाख 54 हजार रुपयों में किया है। है ना गजब?
और भी हैं कई हस्तियां
सिबेसिटन की ही तरह और भी कई लोग हैं जिन्होंने अपने पूरे बदन का तो नहीं बल्कि किसी-किसी हिस्से का ही बड़ी भारी-भरकम बीमा करवा रखा है।
जैसे की टॉम जोंस ने अपनी छाती के बालों का बीमा 3.5 मिलियन पाउंड में करवाया है। हॉलीवुड अदाकारा अमेरिका फरेरा ने अपनी हंसी का बीमा 6.4 मिलियन में करवा रखा है।
मारिया कैरी ने अपने पैरों का बीमा 636 मिलियन पाउंड में करवा रखा है। ऐसे ही कई नामी हस्तियां जैसे की रिहाना, मडोना, डैनियल क्रैग और डेविड बेकहम जेसे लोगों ने भी बीमा करवा रखा है।