{"_id":"6531cdc9a872f972222a3ec756907afe","slug":"opening-a-beer-bottle-with-a-paper-hindi-jp","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अब एक कागज से खोल सकते हैं अपने बीयर की बॉटल","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
VIDEO: अब एक कागज से खोल सकते हैं अपने बीयर की बॉटल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Mar 2015 08:52 AM IST
विज्ञापन
सोचिए जरा आपको बीयर पीने का खूब मन हो, सामने बीयर भी पड़ी हो लेकिन ओपनर ना मिले, तब कैसा लगेगा?
विज्ञापन
जरूर आपका पहला जवाब होगा मूड की ऐसी की तैसी हो जाना। पर डेली मेल के मुताबिक अब आप एक आसान सी ट्रिक से बीयर की बोतल को बिना किसी दिक्कत एक कागज से ही खोल सकते हैं।
यूट्यूब पर इस वीडियो को अपलोड किया है रेयान मॉर्गन के किचन ट्यूटोरियल क्लासेज ने। इसमें वो किचन से जुड़ी सभी चीजों को सबसे आसान तरीके से करने के गुर लोगों को समझाते हैं।
विज्ञापन
फिर चाहें वो बिना आंसू के प्याज काटने का ट्रिक या अंडे को सबसे तेजी से एकदम ठीक तरीके से फोड़ देने का हुनर।
देखिए कैसे एक ए4 साइज के पेपर से आप बीयर खोल अपनी शाम मस्त बना सकते हैं। ये जितना आसान दिखता है उतना ही आसान है भी। देखें इस मजेदार और उपयोगी वीडियो को।
विज्ञापन