फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   old lady walked 7 miles to reach hospital with tree trunk in neck

गले में घुसी टहनी लिए अस्पताल पहुंची ये दादी!

Wed, 11 Jun 2014 01:13 PM IST
Updated Wed, 11 Jun 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
old lady walked 7 miles to reach hospital with tree trunk in neck

वो हर दिन की तरह उस दिन भी खेत में काम कर रही थी। उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल उसे जिंदगी की जंग लड़नी पड़ेगी।

विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक 70 साल की सो लियू खेत में अकेले काम कर ही रही थी कि तभी उनके गले में एक टहनी का टुकड़ा जा घुसा।
विज्ञापन


पहले टहनी का वो छोटा टुकड़ा ज्यादा अंदर नहीं घुसा था। तब सो ने उसे निकाल बाहर उखाड़ा। लेकिन सो ने टुकड़े को कुछ इस तरह से उखाड़ा कि वो गले में वापस आ धंसा और इस बार ज्यादा गहरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अकेले थी वो

old lady walked 7 miles to reach hospital with tree trunk in neck

टहनी का टुकड़ा जैसे ही महिला के गले में जा घुसा वो जोर-जोर से चिल्लाने लगी। लेकिन मीलों तक किसी के आस-पास न होने की वजह से उसकी पुकार कोई नहीं सुन पाया।

लेकिन सो ने हार नहीं मानी और जिंदा रहने के लिए गले में ही लकड़ी के टुकड़े को धंसा हुआ लेकर अस्पताल की ओर भागने लगी।

एक तो बूढ़ा शरीर और ऊपर से चोटिल। फिर भी सो लगातार एक दो नहीं बल्कि सात मीलों तक पैदल चलती रही। सात मील तक पैदल चलने के बाद भी उसे अस्पताल नहीं मिला।

घंटों बाद मिली मदद

old lady walked 7 miles to reach hospital with tree trunk in neck

सात मील तक दर्दनाक हालत में चलने के बाद सो को रास्ते से जाती हुई एक गाड़ी मिली। गाड़ी में बैठे लोगों ने सो की हालत देखी और उसे फौरन बैठाकर अस्पताल ले गए।

बाद में सो का इलाज हुआ और अब वो ठीक हो रही हैं। 70 साल की सो का कहना है कि उन्हें जिंदगी से इतना प्यार है कि उन्हें लगता है कि वो मरने के लिए अभी बहुत यंग हैं।

हैरतअंगेज! 18 महीने के इस बच्‍चे ने अब तक नहीं झपकाईं पलकें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed