नहीं भूलेगी वो रात, ऐसी जगह मनाई सुहागरात!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वो दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार करते थे। अब प्यार था तो फिर शादी भी कर ली। हर परिवार की तरह इस परिवार ने भी बढ़िया शादी के लिए एक होटल बुक करवाया था।
हफपोस्ट के मुताबिक जिस होटल में इस प्रेमी जोड़े की शादी हुई थी, वहां कुछ देर बाद ही हंगामा होने लगा।
इस हंगामे का वो हश्र हुआ कि देखने वाले देखते ही रह गए।
हो गया झगड़ा
दरअसल, शादी के तुरंत बार ही जैसे ही जोड़ा हॉल से निकलने को था, तभी होटल का कोई स्टाफ वहां पर आ गया।
उसकी किसी बात पर दूल्हे से झगड़ा होना शुरू हो गया। बात बढ़ते-बढ़ते इस हद तक जा पहुंची कि दूल्हे ने गुस्से में सेक्योरिटी गार्ड को अपने वेडिंग सूट में ही पीटना चालू कर दिया।
उसे मारते हुए दूल्हे ने उसके रंग पर भी टीका टिप्प्णी करनी शुरू कर दी। इस झगड़े में पति और पत्नी दोनों ही शामिल थे।
कर लिया कैद
झगड़े का पता लगते ही मौके पर फौरन ही पुलिस आ धमकी और नव दंपति को पकड़ कर ले गई। दोनों ने ही अपने शादी के जोड़े को पहन रखा था।
पुलिस ने दोनों को जेल में ले जाकर अलग-अलग सेल में बंद कर दिया। इस तरह से उनकी शादी के बाद की पहली रात जेल में ही बीती। मामला मेंनचेस्टर का है।
घंटों से गर्लफ्रेंड को अंधेरे में भेज रहा था लव मैसेज और तभी...