फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर से जंग लड़ रहे 7 साल के इस मासूम का था पुलिस बनने का सपना, अब ऐसे हुआ पूरा

Mon, 26 Mar 2018 07:46 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Mar 2018 07:46 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Police fulfill 7 year old cancer patient dream makes him inspector for a day
7 year cancer patient police
कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का नाम सुनते ही हर कोई डर जाता है। आमतौर पर यह समस्या बड़ी उम्र के लोगों में देखने को मिलती है, लेकिन बिगड़ते लाइफस्टाइल के कारण आजकल यह परेशानी बच्चों में भी बढ़ती जा रही है। मुंबई का रहने वाला 7 साल का अर्पित मंडल कैंसर से लड़ाई लड़ रहा है। महज इतनी छोटी उम्र में इस बीमारी की चपेट में आए इस मासूम को कैंसर से डर नहीं लगता। अर्पित चाहता है कि वह पुलिस इंस्पेक्टर बनें। 
Mumbai Police fulfill 7 year old cancer patient dream makes him inspector for a day
7 year cancer patient police
गुरुवार को मुंबई पुलिस ने कैंसर से जंग लड़ रहे एक मासूम बच्चे की ख्वाहिशों का ख्याल रखते हुए उसे एक दिन का पुलिस इंस्पेक्टर बना दिया। मुंबई पुलिस ने अर्पित मंडल की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह खाकी वर्दी में नजर आ रहा है। पुलिस ऑफिसर लुक में वह इन तस्वीरों में सैल्यूट मारते नजर आ रहा है। 
Mumbai Police fulfill 7 year old cancer patient dream makes him inspector for a day
7 year cancer patient police
मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर लिखा है कि जिस बच्चे को कैंसर से डर नहीं लगता, वह पुलिस स्टेशन इंचार्ज बनने का हकदार है। अगर हमारे बस में होता तो हम अर्पित को एक दिन का पुलिस इंस्पेक्टर बनाने के अलावा बाकी सारी ख्वाहिशें पूरी कर देते। मुंबई पुलिस के इस कदम की हर और प्रशंसा हो रही है। ट्विटर पर यूजर्स मुंबई पुलिस के इस फैसले की सराहना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Police fulfill 7 year old cancer patient dream makes him inspector for a day
7 year cancer patient police
अर्पित का इंस्पेक्टर बनने का सपना मुंबई पुलिस और मेक अ विश फाउंडेशन की वजह से पूरा हुआ। आपको बता दें,  मेक अ विश फाउंडेशन गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों की मदद करता है। इससे पहले 2015 में भी 5 साल के बच्चे को भोइवाड़ा पुलिस स्टेशन ने एक दिन का पुलिस ऑफिसर बनाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed