ऑनलाइन एड से ये औरत ढूंढ रही है अपने बच्चे का बाप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाश्चात्य समाज में वन-नाइट स्टैंड्स लोगों में एक आम बात है। मिरर के मुताबिक 25 साल की बायनका फेजी ऑस्ट्रेलिया से हैं।
साल 2011 में उन्हें डॉक्टरों ने बताया था कि वो पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम से पीड़ित हैं और कभी मां नहीं बन सकती।
पर पिछले साल अप्रैल के महीने में एक अंजान आदमी के साथ वन-नाइट स्टैंड के बाद उन्हें पता चला कि वो उम्मीद से हैं।
एक तरफ जहां उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा तो दूसरी तरफ खुशी भी तब काफूर हो गई जब वो ये सोचती की इस बच्चे का पिता कौन था, ये उन्हें याद नहीं। उसका कोई अता-पता तक नहीं।
थोड़ा बहुत ही पता है
अपने बच्चे को जन्म देने के बाद बायनका को ये महसूस हुआ कि बच्चे के पिता के नाम की भी जरूरत है। इसके लिए उसने सोचना शुरू किया कि वो आदमी है कौन जो उसके बच्चे का बाप है।
काफी सोचने-समझने के बाद उसे याद आया कि पर्थ में मॉर्ले नाम की जगह पर वो जेरेमी नाम के किसी व्यक्ति से मिली थी। वो अभी यंग था और काफी समझदार।
बायनका ने सोचा कि वो नाइट स्टैंड कैजुअल होगा, इसलिए बिना कुछ ज्यादा पता किए बगैर उसे अंजान व्यक्ति को जाने दिया।
डाला दिया एड
बायनका ने पहले पांच महीने तो जेरेमी की खूब तलाश की। जब वो उसे ऐसे नहीं मिल सका तो उसने फिर गमट्री नाम की साइट पर एड डाला।
उसने सोचा कि शायद बच्चे के पिता को ढूंढने का इससे बेहतर और कोई तरीका नहीं होगा। उनकी इस कोशिश के बाद उन्हें अभी तक जेरेमी तो नहीं मिल सकें हैं, पर वो इर हरकत की वजह से चर्चा में जरूर आ गई हैं।
कुछ लोगों को बायनका की ये पहल ठीक लग रही है तो कोई उन्हें अपशब्द कहते नहीं थक रहा है। लेकिन बच्चे को लेकर वो आश्वस्त हैं कि किसी भी तरीके से अपने नवजात बेटे को पाल लेंगी।