मां ने अपने ही बेटे की आंखें चम्मच से उखाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां नाम से बच्चे का बहुत ही प्यारा और सबसे खास रिश्ता होता है। कोई मां अपने बच्चे के रोने या फिर उसके निराश होने तक को नहीं देख पाती है।
तो जरा सोचिए, इस मां के बारे में जिसने अपने बेटे के साथ ही ऐसा काम किया कि जो सुने उसी की रूह कांप जाए।
डेली मेल के मुताबिक मेक्सिको में रहने वाला एलावैरडो रियोस परिवार सैटान यानी के एक तरह का भूत जो बुराई फैलाने के लिए जाना जाता है, उसे बुला रहे थे। ऐसा करने के लिए उन्होंने एक विषेश पूजा का आयोजन किया था।
पूजा में बच्चा हुआ शामिल
इस पूजा में रियोस परिवार में मां-बाप, दादा-दादी और घर का बच्चा यानी के पांच साल का फरनैनडो भी शामिल था। रियोस परिवार सैटन नाम के शैतान को दुनिया खत्म करने के लिए उसका आह्वान कर रहे थे।
पांच साल का फरनैनडो बच्चा था और उसे क्या चल रहा है, कुछ समझ में नहीं आ रहा था। ऐसे में उसने पूजा के दौरान अपनी आंखें बंद करने से मना कर दिया। उसकी मां ने उसे आंख बंद करने को कहा लेकिन बच्चा ऐसा नहीं कर रहा था।
इतने में उसकी मां मारिया डेल कारमान को फरनैनडो पर गुस्सा आया। उसके बाद तो उसने ऐसा कदम उठा लिया कि कोई जानकर अवाक रह जाए।
उखाड़ ली आंखें
परेशान मां ने अपने बच्चे की जिद को देखने के बाद लकड़ी के चम्मच से उसकी आंख ही बाहर निकाल ली। ऐसा करने में बच्चे के पिता समेत उसके दादा-दादी ने भी मां की मदद की।
बच्चे ने आंख में चम्मच जाते ही जोर से चिल्लाया। वो चीख इतनी तेज थी कि रियोस परिवार के पड़ोस वाले वहां आ गए। वहां वो जाकर समझ गए कि कुछ बहुत बुरा चल रहा है। उन्होंने फौरन पुलिस को इंफॉर्म किया। पुलिस जैसे ही मौका-ए-वारदात पर पहुंची, हैरान रह गई।
खून में लथपथ बच्चे को देखकर उन्होंने तुरंत बच्चे को असपताल भेजा और परिवार को घटना जानने के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पड़ोसियों ने कहा
बच्चे के ऐसी दरिंदगी देखने के बाद पड़ोस वालों ने कहा कि उन्हें हमेशा ऐसा लगता था कि रियोस परिवार बहुत ही धार्मिक हैं, लेकिन वो एक शैतान की पूजा करते हैं, इसका उन्हें कोई अंदाजा नहीं था।
इस घटना के बाद फरनैनडो की आंखें तो चली गई। अब वो एक काले रंग का चश्मा पहनता है और सरकारी लोगों की देखभाल में रहता है। बच्चा अब सात साल का है और ये घटना 2012 में घटी थी।
ऐसे बर्बर कृत्य के लिए कोर्ट ने बच्चे के मां-बाप और दादा-दादी को आजीवन कैद की सजा अब दी है। इससे बच्चे को बचाने वाले खुश हैं।
इंसान के होंठ हैं या फिर मछली के?...आप खुद ही तय करें
इतना मोटापा कि इसके आगे तीन विमानों ने टेके घुटने...
जब एक्सीडेंट के बाद छिलके सा उतर आया सिर...हिम्मत हो तो ही देखें!
ये हैं दुनिया के 10 सबसे विषैले सांप, देख लीजिए