फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   most dangerous jobs for children

बच्चे करते हैं दुनिया की ये 5 सबसे खतरनाक नौकरियां

Fri, 02 Jan 2015 01:57 PM IST
Updated Fri, 02 Jan 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
most dangerous jobs for children

बुल फाइटिंग के दीवाने में कई लोग हैं। आपने हकीकत या फिर वीडियो में सांडों की लड़ाई और सांडों से लोगों की जानबूझकर की गई भिड़ंत को देखा होगा।

विज्ञापन


ऑडी के मुताबिक स्पेन इस गेम के लिए काफी मशहूर है। लेकिन स्पेन के साथ ही ये खेल अमेरिका और मेक्सिको जैसी जगहों पर भी पॉपुलर हैं।
विज्ञापन


ना सिर्फ देखने वाले को इसमें मजा आता है बल्कि ऐसे भी लोग हैं जो सांडों की लड़ाई में मैटाडोर बन उन्हें संभालने या उनसे भिड़ंत का काम करते हैं।

स्पेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों को मैटाडोर नहीं बनाया जाता है। वहीं मेक्सिको में बुल फाइटिंग ऐकैडमीज होती हैं जो छह साल तक के बच्चों को भर्ती करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस काम को अपना पेशा चुनने वाले बच्चे काफी गंभीर चोटों के शिकार होते हैं। कई सांडों की लड़ाई में विक्षिप्त या मृत्यु को भी प्राप्त हो जाते हैं।

ड्रग स्मगल करने के लिए बना देते हैं गधा

most dangerous jobs for children

कई ऐसे खूफिया संगठन हैं जो गैर कानूनी रूप से ड्रग एक देश से दूसरे देश तस्करी करने के लिए किशोर बच्चों को निशाना बनाते हैं।

अमेरिका समेत कई देशों में ऐसे बहुत सारे बच्चे हैं जो खुद भी ड्रग के लती होते हैं।

ड्रग म्यूल या यूं कहें कि ड्रग स्मगल करवाने के लिए बच्चों को रखा जाता है। सस्ते दामों या फिर बदले में ड्रग्स देने का वादा कर ऐसा बच्चों से करवाया जाता है।

पढ़ा-लिखाकर बनाओ जासूस

most dangerous jobs for children

अमेरिका में अभी कुछ सालों पहले एक रूस का स्पाई रिंग का खुलासा हुआ था। पता चला कि कई सारे ऐसे जासूस जो देश में गलत काम को फैलाने में संगठनों की मदद करते हैं, वो अपने बच्चों को इसी काम के लिए बचपन से ट्रेन कर रहें हैं।

वो बच्चों को अपनी ही जगह पर भरने के लिए अमेरिका के बढ़िया स्कूलों में नए नाम और पहचान के साथ बचपन से ही स्किल्ड बनाने में लग जाते हैं।

कई भाषाओं पर पकड़ और अन्य जासूसी बातें और चालें, सभी वहीं सिखाकर, जब बच्चे बड़े हो जा रहें हैं तो उसे अमे‌रिका जैसे देश के खिलाफ इस्तेमाल में लाते हैं।

पुरोहितों के लिए यौन दासियां बनाई जाती हैं लड़कियां

most dangerous jobs for children

क्या आप जानते हैं साउथ अफ्रीका के घाना में त्रोकोसी परंपरा के तहत ईव जनजाति में किशोर लड़कियों को वहां के पूजन स्‍थल के पुरोहितों के पास जिंदगी भर के लिए बंधक गना दिया जाता है।

उनसे कड़े काम करवाया जाता है और उनका यौन शोषण होता है। भगवान के नाम पर उन्हें ऐसा करने को कहा जाता है।

उनका बस एक ही काम होता है, वो है बच्चे पैदा करते रहना। इसमें ऐसी भी कई लड़कियां होती हैं जिन्हें चोरी करने पर पकड़े जाने पर और खून करने के आरोप में मंदिरों को दान दे दिया जाता है।

अब हाल ये है कि कई लड़कियां कई पुश्तों से यौन बंधक बने रहने को मजूबर हैं। उन्हें याद भी नहीं कि उनके मां पर ऐसा क्या इल्जाम लगा होगा कि उन्हें भी पुश्त दर पुश्त ऐसा बनना पड़ रहा है।

बच्चों से बना दी है आर्मी

most dangerous jobs for children

किसी भी जंग को आखिरी लड़ाई कहा जा सकता है। लेकिन हैरत होती है जानकर कि विश्व में ऐसे कई देश है जहां छोटे बच्चों को बचपन से ही युद्घ के लिए तैयार किया जाता है।

आज की तारीख में लगभग ऐसे 200000 से भी ज्यादा बच्चे हैं जिन्हें मध्य अफ्रीकी देशों, म्यांमार, अफगानिस्तान, बाहरेन और मिडिल ईस्ट में सेना  में भर्ती कर उनकी ट्रेनिंग शुय कर दी जाती है।

बचपन से ही कई तरह के असलहें और अन्य चीजों के साथ वो ना सिर्फ अपनी जान को खतरे में डालते हैं बल्कि अपनी सोच को भी पूरी तरह से बदल लेते हैं। कई बार काफी गलत बार।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed