फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   millionaire beggar arrested in Kuwait

भिखारी के पास मिली इतनी दौलत कि करोड़पति भी शरमा जाए

Mon, 13 Jul 2015 11:23 AM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
millionaire beggar arrested in Kuwait

करोड़ों के एक मालिक को दूसरे देश में भिखारी बन कर भीख मांगना मंहगा पड़ गया। मामला कुवैत का है जहां एक विदेशी को पुलिस ने भीख मांगने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया। चैंकाने वाली बात यह है कि उस नकली भिखारी के अकाउंट में 10 करोड़े से भी ज्यादा रुपए हैं।

विज्ञापन


कुवैत में एक मसजिद के पास यह आदमी भिखारी बन मस्जिद में नामाज पढ़ने आए लोगों से यह कहता पाया गया कि इसको पैसे की बहुत जरूरत है और इसके पास रहने के लिए घर भी नहीं है। वहां पर गश्त लगा रहे पुलिसवालों की इस पर नजर पड़ी और कानून तोड़ने जुर्म में उन्होंने इस आदमी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अल अहमदी पुलिस थाने में ले जा कर जब पूछताछ की गई तो सामने आया कि एक स्थानीय बैंक में इसका अकाउंट है जिसमें 500,000 कुवैती दिनार यानी 10 करोड़े से भी ज्यादा रुपए जमा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पड़ी नजर और भिखारी हो गया गिरफ्तार

millionaire beggar arrested in Kuwait

सऊदी अरब, ओमान और कतर जैसे देशों की तरह कुवैत में भी भीख मांगना जुर्म है और खास कर रमजान के महीने में इसे और बड़ा अपराध माना जाता है क्योंकि उस वक्त विदेशी और स्थानीय लोग ज्यादा रुपए दान करते हैं।

अप्रेल में ही कुवैत ने 22 भिखारियों को दूसरों को तंग करने के जुर्म में देश निकाला दिया था, जिसमें कुछ एशियाई लोग भी शामिल थे। खाड़ी देशों में आने वाले विदेशी अक्सर फायदे के लिए भीख मांगते दिख जाते हैं। सऊदी अरब के सामाजिक प्रशासन मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि सऊदी में भीख मांगने वालों में से 85 प्रतिशत लोग विदेशी होते हैं।

2012 में भी कुवैती पुलिस ने ऐसी ही एक महिला को गिरफ्तार किया था जो भिखानी बन लोगों से पैसे मांगती थी, जबकि असल में वह नौकरी के कारण अपने देश से बाहर काम कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed