फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   man with longest leyebrows in the world

इस मर्द की भौंए हैं दुनिया में सबसे लंबी, देखें दंग करती तस्वीरें

Mon, 02 Mar 2015 03:43 PM IST
Updated Mon, 02 Mar 2015 03:43 PM IST
विज्ञापन
man with longest leyebrows in the world

लड़कियां बड़ी भौं के लिए क्या कुछ नहीं करती। कभी उसे मसकारा लगाकर बड़ा करती हैं तो कई तो शादी-पार्टियों में जाने से पहले पार्लर जाकर आर्टिफिशियल भौंए ही लगवा आती हैं।

विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक 58 साल के वैलेरी स्मैगले युक्रेन के कीव में रहते हैं और उनकी भौंए प्राकृतिक रूप से दुनिया में सबसे बड़ी हैं।
विज्ञापन


आपने लोगों की लंबी नाक, कान, बड़ी आंखें या हाथ-पैर तो कई बार देखें होंगे, पर सबसे बड़ी भौं का ये मामला पहला ही है।

इसके पीछे छुपा है एक राज

man with longest leyebrows in the world

वैलेरी कहते हैं कि उनकी भौं भी पहले नॉर्मल ही हुआ करती थीं। पर खाने में लाए गए एक सीक्रेट बदलाव के बाद से उनकी भौंए बढ़ती ही चली गई।

वो इस सीक्रेट को जानते हैं और किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते। उनका प्लान है कि वो इस सीक्रेट को एक ब्रैंड का नाम देंगे और बिजनेस शुरू करेंगे।

वो कहते हैं कि लोग उनके वैसे भी दीवाने रहते हैं। खासकर महिलाएं जो उनसे इसके पीछे का राज लगातार पूछती रहती हैं और उनके फैन होने की गिनती में इजाफी लाती रहती हैं।

अब भौंए देने लगी हैं दिक्कतें

man with longest leyebrows in the world

वैलेरी कहते हैं कि तारीफें अगर एक तरफ कर दी जाएं तो इतनी बड़ी भौंए संभालने का काम काफी कठिन होता है।

भौंए के वजन से आंखों में दर्द रहता है और कई बार तो सूजन भी आ जाती है। इससे इंफेक्‍शन होने का भी खतरा बना र‌हता है।

सालों से वो अपनी हैरतअंगेज रूप से बढ़ी हुई भौं से इतना परेशान हैं कि जल्द ही उसे ट्रिम करने वाले हैं। अब उसे जल्दी-जल्दी ट्रिम करते रहेंगे ताकि संभालने की दिक्कत ना हो।

साथ ही ये सभी कहा ‌कि ऐसा करने से पहले वो गिनीज के दफ्तर जाएंगें और अपने नाम रिकॉर्ड सुरक्षित करेंगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed