फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   man who was stuck in freezer for 4 days

कुछ घंटे नहीं, चार दिनों तक फ्रीजर में बंद रहा ये शख्स

Tue, 29 Jul 2014 11:52 AM IST
Updated Tue, 29 Jul 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
man who was stuck in freezer for  4 days

हम सभी को कुछ समय बाद एसी में बैठने में ठंड लगने लगती है। सोचिए जरा इस शख्स का क्या हाल हुआ होगा जो गलती से इंडस्ट्री में लगे रहने वाले बड़े फ्रीजर की चपेट में आ गया और वहीं बिताए उसने अपने चार दिन।

विज्ञापन


मेट्रो में छपी खबर के मुताबिक वियतनाम में मछलियों को स्टोर करने वाली एक फैक्ट्री में माई थांग सांग काम करता था।
विज्ञापन


वहां कई मछलियों को बड़े-बड़े फ्रीजर में स्टोर करके रखा जाता है। उस वक्त माई स्टोर में अकेला था और तभी मछलियों से भरे बैगस के बड़ी-बड़ी अलमारियां उस पर जा गिरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लो, फंस गया

man who was stuck in freezer for  4 days

फिर क्या था, माई उन ठंडी अलमारियों के नीचे जा दबा। कई बार आवाज लगाने के बाद भी उसकी आवाज किसी तक नहीं पहुंची।

ठंडे स्टोरेज के अंदर कहीं दूर पीछे वो दबा पड़ा था जहां किसी की नजर भी नहीं गई। अब वो ठंड के मारे वहीं पर घुटने लगा।

उसे वहां फंसे हुए चार दिन बीत गए। अब उसके तलाशते हुए उसकी बीवी और बच्चा दोनों ही परेशान थे।

बचाई जान

man who was stuck in freezer for  4 days

आखिरी वक्त माई को स्टोरेज रूम जाते देख लोगों ने वहीं से उसे तलाशना शुरू किया।

माई ने चार दिन तक फ्रीजर की बर्फ चाट-चाटकर खुद को जिंदा रखा। जब लोगों ने उसे वहां से जिंदा बाहर निकाला तब तक सर्दी से उसके पेट का हिस्सा गल चुका था।

अभी माई का इलाज जारी है। लेकिन, वो ठीक है और जान बचाने के लिए भगवान का शुक्रिया अदा कर रहा है।

डॉक्टरों ने बताया कि माई चार कोट और हैट पहने हुए थे, इसलिए जिंदा रहे वर्ना वो जीवित नहीं रहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed