फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   man who spent crores to look like madonna

मडोना का ऐसा दीवाना कि खुद बन गया औरत!

Sat, 28 Feb 2015 11:48 AM IST
Updated Sat, 28 Feb 2015 11:48 AM IST
विज्ञापन
man who spent crores to look like madonna

आपने स्टार्स के एक से बढ़कर एक फैन देखें होंगे। पर ऐसा फैन, यकीनन कभी नहीं। डेली मेल के मुताबिक लॉस एंजल्स में रहने वाले 27 साल के एडम गुरेरा पॉप सुपरस्टार मडोना के बहुत बड़े फैन हैं।

विज्ञापन


उन्हें मडोना इतनी पसंद है कि मडोना की चाहत में वो खुद भी मडोना बन गए। कहने का मतलब ये भी है कि वो सर्जरी के एडिक्ट हैं और इसलिए खुद की कई बार सर्जरी करवाकर एकदम मडोना जैसे ही बन गए हैं।
विज्ञापन


एडम कहते हैं कि वो मडोना के तब से फैन हैं जब से वो 15 साल के थे। मडोना से वो इतने ओबसेस्ड हैं कि अब तक 18 सर्जरी करवा चुकें हैं। अभी हाल ही में 19वीं भी करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

1 करोड़ तक की करवा चुकें है सर्जरी

man who spent crores to look like madonna

एडम कहते हैं कि उन्हें मडोना की हर एक चीज पसंद है। जैसी वो दिखती हैं, उनके बाल, मेकअप का स्टाइल, कपड़े पहनने की च्वाइस और गाने का अंदाज, हर चीज काफी लाजवाब है।

एडम मानते हैं कि मडोना ही उनकी जिंदगी है। हैरत की बात ये है कि मडोना जैसी जिंदगी बिताने के बाद और काफी चर्चित होने के बाद भी एडम अभी तक वो एक भी बार मडोना से मिले नहीं हैं।

एडम के एक ब्वॉयफ्रेंड भी हैं। उनका नाम माइकल है। माइकल कहते हैं कि उन्हें एडम को ही डेट करना है। 56 साल की मडोना को नहीं। इस वजह से इन दिनों एडम के साथ उनके रिश्तों को काफी खटास चल रही है।

मैं तो नहीं रूकूंगा

man who spent crores to look like madonna

एडम ने बिगड़ते हुए पर्सनल लाइफ के बावजूद मान लिया है कि वो रूकने वाले नहीं हैं। वो मडोना के प्यार में इतने डूबे हुए हैं वो वैसे ही बनना जारी रखेंगे।

मडोना बनने के चक्कर में एडम अब तक करोड़ रुपए तक खर्च कर चुकें हैं। इस काम से उनकी मां भी बिल्कुल खुश नहीं है। कहती हैं कि उन्हें मडोना बिल्कुल नहीं भा‌ती और उनका बेटा है कि अपनी पूरी जिंदगी एक नकली से जीवन में बिता रहा है।

आजकल इतने लोगों की नाराजगी से परेशान अब एडम खुद को ढूंढने लगे हैं। वो चाहते हैं कि मडोना की तरह जिंदगी ना जिएं बल्कि खुद में एक अपने डांसर बनने वाले पैशन को तलाशें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed