हैवान: सौ लाशों से बनाए शारीरिक संबंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी पर इतनी हैवानियत कैसे सवार हो सकती है कि वो यही भूल जाए कि वो एक जिंदा इंसान है।
अमेरिका के ओहियो में रहने वाला 60 साल का केनथ डोगलस सालों से रोजं ऐसा काम करता था जिसे इंसानियत शर्मसार हो जाए।
हफपोस्ट के मुताबिक केनथ डोगलस, ओहियो के हैमिलटन में एक मुर्दाघर में काम करता था। उसने साल 1976 से लेकर 1992 तक रात की ड्यूटी यानी के नाइट शिफ्ट की। उसका काम था लाशों की देखभाल करना।
अजीब लत लगी
केनथ को नाइट ड्यूटी करते-करते ही अजीब सी लत लग गई। वो मुर्दाघर में औरतों की लाशों के साथ देर रात तक शारीरिक संबंध बनाने लगा।
शराब पीकर और ड्रग्स के नशे में चूर होकर केनथ औरतों की लाशों को भी नहीं छोड़ता था।
अपनी इस हैवानियत का शिकार उसने कई औरतों को बनाया। अपनी हवस को शांत करने के लिए उसने 100 औरतों की लाशों से मुर्दाघर के अंदर ही सेक्स किया।
इस तरह पकड़ा गया
मुर्दाघर में ऐसी कई लाशें आती थीं जिनकी मौत अजीबोगरीब स्थितियों में होती थीं या फिर क्राइम से जुड़ी हुई होती थी।
यहां ऐसी महिला लाशों की ऑटोप्सी की जाती थी। साल 2008 में एक महिला की ऑटोप्सी की जा रही थी, तभी उसके गुप्तांग से केनथ का सीमन पाया गया।
जांच में महिला को जान से मारने वाले डेविड स्टीफन ने ये माना कि उसने महिला की हत्या की थी, लेकिन उसका रेप करने से साफ इंकार कर दिया।
शक की सुई केनथ पर
अब पुलिस की शक की सुई मुर्दाघर में ही रात की ड्यूटी देने वाले केनथ पर गई।
जब उससे और पूछताछ होनी शुरू हुई तो उसने माना कि साल 2008 में ही उसने एक 19 साल की लड़की की लाश के साथ भी सेक्स किया था।
इसके अलावा साल 2012 में भी उसने दो लाशों के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कुबूली।
ये भी बात स्वीकार ली कि उसने अब तक 100 से ज्यादा महिलाओं की लाशों को अपना शिकार बनाया है।
मुर्दाघर पर आई आफत
जिन तीन मरी हुई औरतों के साथ सेक्स करने की बात केनथ ने कही, उन्हीं तीन परिवारों ने मिलकर मुर्दाघर पर ये आरोप लगाया कि उन लोगों ने लाशों को ठीक से नहीं जांचा था।
परिवारवालों का कहना था कि उन लोगों ने लाशों को एकदम खराब तरीके से काटा-पीटा है, जिसके वो खिलाफ हैं।
उन्हें बाद में इस बात का पता चला कि उनके परिवार से आई हुई लाशों के साथ असल में रेप होता था।
पत्नी ने नहीं दिया साथ
इस मामले में पुलिस ने केनथ की पत्नी से भी बात की। उसकी पत्नी का ये बयान था कि उसे हमेशा से इस बात पर शक था कि उसका पति सेक्स करके लौटता है।
उसे ऐसा लगता था कि वो मुर्दाघर में ही इस हरकत को अंजाम देता था। इसकी जांच के लिए उसने कई बार मुर्दाघर में गुपचुप तरीके से फोन कर मदद भी मांगी।
लेकिन, मुर्दाघर वाले ये बात सुनकर भी हमेशा उसका फोन काट देते थे। वो केनथ की पत्नी को बार-बार फोन करने से मना भी करते थे।
हम नहीं जिम्मेदार
इस बात पर मुर्दाघर के अधिकारियों का कहना है कि यहां जो कुछ भी सालों चलता रहा, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।
इस आधार पर मुर्दाघर को जबरदस्ती इस केस में नहीं खींचना चाहिए।
वहीं दूसरी तरफ केनथ अभी पुलिस की गिरफ्त में है और मामले की सुनवाई जारी है।