फेसबुक पर ऐसा छाया , जन्मदिन पर दुनिया भर से मिले 30 हजार कार्डस्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस के कैलस में रहने वाले मैनुअल पैरिसॉक्स ने हाल ही में अपनी 30वां जन्मदिन मनाया। ये जन्मदिन उनके लिए शायद पूरी जिंदगी का सबसे बढ़िया जन्मदिन था।
इंडिपेंडेंट के मुताबिक मैनुअल डाउन सिंड्रोम का शिकार हैं। बौद्घिक रूप से थोड़े कमजोर मैनुअल को पोस्टकार्ड काफी पसंद हैं। उनके 30वें वर्षगांठ पर उनकी मां जैकलीन ने उनके लिए कुछ खास करने का सोचा।
उनकी मां ने अपनी पति के फेसबुक वॉल से लोगों से अपने बेटे के नाम उसके बर्थडे पर पोस्टकार्ड भेजने की प्रार्थना की। उन्होंने लोगों को बताया कि बेटे को खुश करने के लिए वो चाहती हैं लोग उनके घर पोस्टकार्ड भेजे और अपनी दुआएं भी।
लो भई! पहुंच गई लॉरी भरके कार्डस्
आपको यकीन करना मुश्किल होगा लेकिन एक फेसबुक की इल्तजा वाली पोस्ट को पढ़ते ही लोगों ने ताबड़तोड़ रफ्तार से कई पोस्टकार्डस् मैनुअल के नाम भेजें।
पोस्टल डिपार्टमेंट को मैनुअल के घर तक पोस्टकार्ड पहुंचाने के लिए एक पूरी लॉरी भेजनी पड़ी। इसे देखते ही मैनुअल की रंगत जैसे और खिल आई।
वो खूब खुश हुआ। उसे जन्मदिन पर सबसे प्यारा तोहफा मिला। फेसबुक पोस्ट इतना वायरल हुआ कि उसके पास कुल 30000 कार्डस् पहुंचे। ये श्रीलंका, हॉन्क-कॉन्ग, यूस और ऑस्ट्रेलिया जैसे तमाम देशों से थी।