फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   man popped his head out of emergency exit of planes

चाहिए थी ताजी हवा, खोल डाला विमान का इमरजेंसी दरवाजा

Wed, 17 Dec 2014 08:48 AM IST
Updated Wed, 17 Dec 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
man popped his head out of emergency exit of planes

उड़ती विमान कोई चलती ट्रेन नहीं होती है जिसमें जब मन चाहे दरवाजे तक गए और खुली हवा खाकर चले आए। लेकिन ये आम सी बात किसी-किसी को शायद कम ही समझ में आती है।

विज्ञापन


वो जिंदगी को अपने ढ़ंग से जीने में इतना विश्वास रखते हैं कि क्या नियम और क्या कायदे-कानून, उनकी सोच हर चीज से परी होती है।

अब इसी शख्स को लीजिए। एसएमपी डॉटकॉम के मुताबिक चीन के इस शख्स ने हांगजाउ सू चेंगडू में जाने वाली फ्लाइट ली। विमाने टेक-ऑफ करने ही वाला था कि उसने तभी विमान की एमेरजेंसी दरवाजे को खोल दिया।
विज्ञापन


तस्वीरें बनी गवाह

man popped his head out of emergency exit of planes

इस हरकत को देखते ही फ्लाइट की एयर होस्टेस को झटका सा लगा। वो फौरन ही भागगर यात्री के पास गई और उसको पकड़ते हुए ‌दरवाजे के बाहर निकले उसके मुंह को अंदर करने लगी।

इसके बाद उस आदमी ने बताया कि उसे विमान में बहुत बंद-बंद सा लग रहा था। इसी वजह से उसने मुंह बाहर निकाल लिया था। हांगजाउ के एयरपोर्ट अधिकारी फौरन ही वहां पहुंचे और मामले को ठीक किया।

तभी लोगों ने तस्वीरें खींचने का सिलसिला शुरू कर दिया। ये हैरत अंगेज था। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर फटाफट वायरल हो गई। विमान अधिकारियों ने कहा कि वो इस आदमी के खिलाफ कोई एक्‍शन नहीं लेंगे क्योंकि वो विमान को कोई ‌हानि पहुंचाने के मूड में नहीं था।

ये उसकी पहली हवाई यात्रा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed