पत्नी की न्यूड तस्वीरों को पूरे कस्बे में चिपकाया, वजह है चौंकाने वाली
किसी से हम नाराज हो जाएं, ऐसा तो जिंदगी में हर कदम पर होता रहता है। पति-पत्नी के बीच नोंक-झोंक कब नहीं होती? लेकिन क्या कभी ऐसे पति से मिले हैं जो अपनी पत्नी से इस हद तक गुस्सा हो जाए कि उसकी न्यूड तस्वीरों को पूरे कस्बे भर में चस्पा कर दे?
इंडियाटुडे के मुताबिक ये हैरान कर देने वाला मामला आया है कर्नाटका के बंगालुरू से 82 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक गांव बंगारपेट से। ये जगह कोलर के सोने की खान के पास है।
ऐसी हरकत करने की वजह से अभी वो हिरासत में है। लेकिन ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से उसने ऐसा किया, आगे पढ़ें।
पत्नी की बेइज्जती करने के लिए किया ऐसा
65 साल के वैंकट्टपा के दरअसल दो पत्नियां हैं। वैंकट्टपा की पहली पत्नी जो कि पचास साल की हैं, वो उसको छोड़कर चली गई। पहली पत्नी को वैंकट्टपा से यही शिकायत थी कि वो क्यों दूसरी पत्नी को साथ रहता है।
एक ही घर में दो पत्नियां उसे बिल्कुल मंजूर नहीं था। इस वजह से घर में काफी दिनों से कलेश का माहौल था। तैश में आकर वो पहली पत्नी एक दिन घर से चली गई।
नाराज पत्नी के घर से चले जाने के बाद वैंकट्टपा को इतना गुस्सा आया कि उसने भरे समाज में अपनी पत्नी की बेइज्जती करने की कसम खाई। इसके बाद उसने जो किया उस हरकत ने तो खबरें बनाईं।
न्यूड तस्वीरों को कस्बेभर में चिपकाया
माना जा रहा है कि वैंकट्टपा ने अपनी पहली पत्नी की न्यूड तस्वीरें तब ली होंगी जब उसके साथ रिश्ते अच्छे रहें होंगे। तस्वीरें बचीं होने का फायदा उठाते हुए उसने उन तस्वीरों को हर जगह चिपका दिया।
इन तस्वीरों को वैंकट्टपा की पहली पत्नी के रिश्तेदारों ने भी देखा और उन पोस्टरों को हटाया। रिश्तेदारों ने फौरन ही उस महिला को खबर किया और पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस आई और वैंकट्टपा को गिरफ्तार कर ले गई। अब पुलिस को उस इंसान की ढूंढ है जिसने वैंकट्टपा की मदद तस्वीरों को बड़ी कर उन्हें पोस्टर बना चिपकाने में मदद की।