फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   man pastes wife's nude pictures across Karnataka town

पत्नी की न्यूड तस्वीरों को पूरे कस्बे में चिपकाया, वजह है चौंकाने वाली

Thu, 17 Sep 2015 08:58 AM IST
Updated Thu, 17 Sep 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
man pastes wife's nude pictures across Karnataka town

किसी से हम नाराज हो जाएं, ऐसा तो जिंदगी में हर कदम पर होता रहता है। पति-पत्नी के बीच नोंक-झोंक कब नहीं होती? लेकिन क्या कभी ऐसे पति से मिले हैं जो अपनी पत्नी से इस हद तक गुस्सा हो जाए कि उसकी न्यूड तस्वीरों को पूरे कस्बे भर में चस्पा कर दे?

विज्ञापन


इंडियाटुडे
के मुताबिक ये हैरान कर देने वाला मामला आया है कर्नाटका के बंगालुरू से 82 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक गांव बंगारपेट से। ये जगह कोलर के सोने की खान के पास है।
विज्ञापन


ऐसी हरकत करने की वजह से अभी वो हिरासत में है। लेकिन ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से उसने ऐसा किया, आगे पढ़ें।

पत्‍नी की बेइज्जती करने के लिए किया ऐसा

man pastes wife's nude pictures across Karnataka town

65 साल के वैंकट्टपा के दरअसल दो पत्नियां हैं। वैंकट्टपा की पहली पत्नी जो कि पचास साल की हैं, वो उसको छोड़कर चली गई। पहली पत्नी को वैंकट्टपा से यही शिकायत थी कि वो क्यों दूसरी पत्नी को साथ रहता है।

एक ही घर में दो पत्नियां उसे बिल्कुल मंजूर नहीं था। इस वजह से घर में काफी दिनों से कलेश का माहौल था। तैश में आकर वो पहली पत्नी एक ‌दिन घर से चली गई।

नाराज पत्नी के घर से चले जाने के बाद वैंकट्टपा को इतना गुस्सा आया कि उसने भरे समाज में अपनी पत्नी की बेइज्जती करने की कसम खाई। इसके बाद उसने जो किया उस हरकत ने तो खबरें बनाईं।

न्यूड तस्वीरों को कस्बेभर में चिपकाया

man pastes wife's nude pictures across Karnataka town

माना जा रहा है कि वैंकट्टपा ने अपनी पहली पत्नी की न्‍यूड तस्वीरें तब ली होंगी जब उसके साथ रिश्ते अच्छे रहें होंगे। तस्वीरें बचीं होने का फायदा उठाते हुए उसने उन तस्वीरों को हर जगह चिपका दिया।

इन तस्वीरों को वैंकट्टपा की पहली पत्नी के रिश्तेदारों ने भी देखा और उन पोस्टरों को हटाया। रिश्तेदारों ने फौरन ही उस महिला को खबर किया और पु‌लिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस आई और वैंकट्टपा को गिरफ्तार कर ले गई।  अब पुलिस को उस इंसान की ढूंढ है जिसने वैंकट्टपा  की मदद तस्वीरों को बड़ी कर उन्हें पोस्टर बना चिपकाने में मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed