सेल्फी का ऐसा क्रेज, गोली लगते ही फोटो की अपलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेल्फी का क्रेज आज के लोगों के सिर कितना चढ़कर बोलता है, इसे जानने के लिए इस घटना से अच्छी घटना हो नहीं सकती।
डेली मेल के मुताबिक ऐरिजोना के ईस्ट वैली इंस्टीट्यूट ऑफ टेकनॉलिजी में पढ़ने वाले 20 साल के छात्र आइजैक मार्टिनेज के ऊपर हमला हो गया था।
ऐरिजोना में उस वक्त उसके साथ घटे एक मुठभेड़ के दौरान उसे भी एक गोली लग गई। वो अपने स्कूल में ही चलने वाले एक रेस्टोरेंट की तरफ उस दिन जा रहा था।
नहीं दी चाभी, लग गई गोली
आइजैक ने बताया कि पार्किंग की तरफ अपनी कार निकालने ही जा रहा था कि तभी जिराउक्स नाम के शख्स ने उससे गाड़ी की चाबी मांगी।
जब आइजैक ने मना कर दिया तब उसको पता था कि अब उसको गोली लग सकती है। हुआ भी ऐसा ही। जिराउक्स ने उसे गोली मार दी और वहां से भाग गया।
इसके बाद आइजैक ने पुलिस को फोन करने के बजाय सबसे पहले गोली के अटैक वाली अपनी फोटो स्नैपचैट पर डाली और लिखा 'आय जस्ट गॉट शॉट'।
फिर भागा अस्पताल
उसके बाद वो तेजी से अस्पताल की ओर भागा। उसने बाद में फेसबुक पर पूरी कहानी का ब्यौरा देते हुए बताया कि उसे गोली पूरी तरह से नहीं लगी।
छू के निगल गई जिस वजह से हल्की चोट आई है। इस मामले में अब पुलिसिया जांच शुरू हो गई है।
अब जिराउक्स को ढूंढा जा रहा है। उसपर एक और आदमी को मार गिराने और पांच अन्य को घायल करने का संगीन आरोप है।