फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   man donates his iphone in temple

हे भगवान! मंदिर की दान-पेटी में डाल आया iphone-6

Sat, 28 Feb 2015 09:33 AM IST
Updated Sat, 28 Feb 2015 09:33 AM IST
विज्ञापन
man donates his iphone in temple

मंदिर या किसी भी धार्मिक स्थानों पर आपने कई बार दान-पेटी में रुपए डाले होंगे। भगवान के नाम कई लोगों को बड़ी राशियां डालते भी देखा होगा या जानते होंगे।

विज्ञापन


पर क्या कभी ऐसे भक्त को देखा है जो भगवान के नाम पर कलेक्शन बॉक्स में अपना महंगा आई-फोन 6 ही डाल दे?

जी हां, बेहद अजीबोगरीब पर उतना ही सच ये मामला है चीन के ग्वांनडॉन्ग प्रांत के फोशान नाम के शहर में बने एक बौद्घ मॉनेस्ट्री का है।

डेली मेल के मुताबिक 31 साल का कॉन्ग चू मॉनेस्ट्री में दर्शन और घूमने आए सभी लोगों की तरह एक टूरिस्ट बनकर आया था। उसने मॉनेस्ट्री की दान पेटी में अपना आई-फोन 6 ही डाल दिया।

विज्ञापन

हैं? ऐसा क्यों किया?

man donates his iphone in temple

जैसे ही मॉनेस्‍ट्री के टूरिस्टों और मैनजेमेंट के लोगों ने देखा, वो वहां से निकलते हुए चॉन्ग को रोकने दौड़े। उन्होंने चॉन्ग को उसका फोन वापस लौटा दिया।

मॉनेस्ट्री के बौद्घ भिक्षु ने चॉन्ग को बताया कि मॉनेस्ट्री यहां आने वाले लोगों की खुशी से दिए गई राशि को लेता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि कोई फोन डालकर दान-पेटी में चला जाए।

इसके बाद चॉन्ग ने बताया कि वो इस मॉनेस्ट्री में अपने दोस्तों और गर्लफ्रेंड के साथ घूमने आया था। उसे इस जगह के कायदे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

कोई गलत मकसद नहीं था पीछे

man donates his iphone in temple

चॉन्ग ने बताया कि वो इस जगह पर पहली बार आया था। उसे पता चला था कि दान-पेटी में कुछ रा‌शि डालने से डालने वाले पर भगवान की कृपा रहती है।

भविष्य की खुशियां और समृद्घि के लिए ऐसा करना चाहिए। उस वक्त चॉन्ग के पास टूटे रुपए नहीं थे, तो भगवान के द्वार आने के बाद उसे बस यही ख्याल आया कि वो अपना आई-फोन ही पेटी में डाल दे।

उसने ऐसा ही किया और जाने लगा। लेकिन उसे क्या पता ‌था कि उसके चीज को लौटा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed