तीन बदसूरत बच्चे पैदा करने के लिए पति ने पत्नी को दिया तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या कोई आदमी ऐसा भी कर सकता है? अगर किसी पिता के अपने ही बच्चे कुरूप निकल जाएं तो वो उनसे तंग आकर पत्नी को तलाक कैसे दे सकता है?
फ्यूचर ऑफ दुबई के मुताबिक ऐसा हुआ है। चीन के उत्तरी हिस्से में रहने वाले जियांग फेंग ने सालों पहले एक औरत से शादी की थी। तब वो उसे बेहद प्यार करता था। शादी के बाद उसने अपनी पत्नी के साथ बच्चे पैदा करने के भी हसीन सपने देखे।
उसके बच्चे भी पैदा हुए। दो लड़के और एक छोटी लड़की। पर, कई कोशिशों के बाद भी जेंग अपने तीनों बच्चों से खुश नहीं हो पाया। उसे हमेशा लगता रहा था कि उसके उसके बच्चे बहुत ही कुरूप हैं।
धोखेबाज है पत्नी
जेंग की जब तीसरी बेटी ने जन्म लिया, उसका चेहरा देखकर तो उससे रहा ही नहीं गया। उसने तीनों बच्चे के कुरूप होने की वजह से कोर्ट में पत्नी से तलाक के लिए केस फाइल कर दिया।
उसने दलील दी कि वो तो काफी स्मार्ट है, ऐसे में तीन बदसूरत बच्चे होने की वजह उसकी पत्नी है क्योंकि उसका किसी दूसरे मर्द से चक्कर चल रहा था।
उसने ये भी कहा कि तीन कुरूप बच्चों को पैदा करने और उन्हें पालने-पोसने में उसे काफी बड़ा आर्थिक रूप से झटका लगा है। इसलिए उसे अपनी हानि का मुआवजा चाहिए।
पत्नी ने कराई थी प्लास्टिक सर्जरी
मामले को जब तह तक देखा गया तो पाया गया कि पत्नी प्राकृतिक रूप से बदसूरत ही थी। उसे अपने लुक्स बिल्कुल नहीं पसंद थे। जेंग को अपने जाल में फंसाने और खुद को बेहतर महसूस करने के लिए उसने प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी।
सर्जरी से उसका चेहरा किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहा था। लेकिन हो सकता है कि वो चूंकि प्राकृतिक रूप से खूबसूरत नहीं थी, इसलिए उसके तीनों बच्चे भी खूबसूरत नहीं निकले। इस बात पर जेंग को काफी खीझ आई और उसने खुद को छला हुआ महसूस किया।
कोर्ट ने जेंग और उसकी पत्नी का तलाक मंजूर कर लिया और साथ ही इतना बड़ा धोखा देने के लिए पत्नी पर सात लाख तक का जुर्माना भी लगाया।