बदन पर लपेट कर जा रहा था 94 आई-फोन, धरा गया!
स्मगलिंग के आपने अब तक एक से बढ़कर एक मामले देखें होंगे। ये भी जानते होंगे कि गैर-कानूनी चीजों की तस्करी करने के लिए स्मगलर्स किस हद तक चले जाते हैं।
डेली मेल के मुताबिक इस से जुड़े हुआ एक और हैरतअंगेज मामला सामने आया है।
चीन और हॉन्ग-कॉन्ग के बीच इमिग्रेशन प्वाइंट पर एयरपोर्ट के कस्टम अधिकारियों ने एक ऐसे इंसान को धरा जो अपने ही बदन पर कपड़ों के नीचे एक दो नहीं बल्कि पूरे 94 आईफोन लपेट कर ले जा रहा था।
फुटियान एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों की नजह इस इंसान पर तब गई जब वो चलने में असहज महसूस कर रहा था और बेढ़ंगे तरीके से वॉक कर रहा था।
हो सकती है सात साल की कैद
ये व्यक्ति कौन था, इस बात का तो खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन बताया गया कि मामले की पूरी जांच हो जाने के बाद आईफोन की इस ढ़ंग से तस्करी करने के जुर्म में उसे साल साल तक की कैद और दो मिलियन डॉलर तक का जुर्माना लग सकता है।
बता दें कि ऐपल के सभी आईफोन चीन में बनते हैं। शिपिंग के माध्यम से इन्हें दुनिया भर में बेचा जाता है। पर, खुद चीन के लोगों को चीन में रहते हुए इसे खरीदने में दिक्कत होती है।
वहां चाइना मोबाइल नाम के नामी ब्रांड्स के पास ही मशहूर फोन बेचने का अधिकार है। इस वजह से वहां कई लोगों को लेटेस्ट फोन की सप्लाई नहीं हो पाती है।
ऐसे में फोनों की कालाबाजारी बढ़ जाती है और देश के अंदर ही अंदर फोनों की स्मगलिंग चलती रहती है। लोकल स्मगलिंग वहां काफी आम समस्या है।