पत्नी की नाक काट कर खा गया पति, वजह जानेंगे तो दंग रह जाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में एक महिला ने ऐसी आप बीती सुनाई कि सुन कर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। अपने पति की फोन कल का जवाब न दे पाने का उसे ऐसा नतीजा भुगतना पड़ा जिसे सपने में भी सोच कर डर लग जाए।
मिरर की खबर के मुताबिक एक महिला ने अपने पति पर उसके साथ हिंसा करने का आरोप लगाया लेकिन चौंकाने वाली बात यह थी कि उसके पति ने गुस्से में महिला की नाक अपने दांतों से काट डाली और यहां तक कि उसे चबा भी गया।
वजह सिर्फ इतनी थी कि एक रात पहले महिला अपने पति के फोन कॉल का जवाब नहीं दे सकी थी जिसकी वजह से उनके बीच बहस गो हई और यह इतनी आगे बढ़ गई कि आदमी ने गुस्से में अपनी पत्नी की नाक ही दांत से नोच डाली।
फोन न उठाने के कारण आया गुस्सा
महिला नाइट शिफ्ट में काम करती है और जब सुबह सुबह उसके पति ने उसे फोन किया तो थके होने के कारण वह फोन नहीं उठा पाई।पति को इतना गुस्सा आया कि अगले दिन उसने पत्नी से जवाब मांगना चाहा लेकिन दोनों में बहस हो गई।
महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी नाक पूरी तरह खत्म हो चुकी है औऱ उसमें कुछ नहीं बचा है। जब महिला से पूछा गया कि क्या उसे हादसे से बाद अपनी नाक के बचे हुए टुकड़े मिले तो उसने बताफया कि पति ने नाक को चबा डाला औऱ खा गया।
महिला की नाक की ड्रेसिंग की गई लेकिन उसे ऐसी गंभीर चोट आई है कि सही हो पाना मुश्किल ही है। पुलिस अब पति की तलाश में लगी हुई है जो हादसे के बाद से फरार है।