फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   loom band dress sold for 1 crore on ebay

हाथों में पहनने वाले बैंड से बनाई ड्रेस, एक करोड़ में बिकी!

Thu, 17 Jul 2014 09:07 AM IST
Updated Thu, 17 Jul 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
loom band dress sold for 1 crore on ebay

आपको फ्रेंडशिप डे वाला खास दिन तो याद ही होगा जब हमारे फ्रेंड्स हमें और हम उनको फ्रेंडशिप बैंड पहनाते हैं।

विज्ञापन


कुछ दिन पहन लेने के बाद ज्यादातर लोग इसे उतारकर फेंक देते हैं और भूल जाते हैं। लेकिन कहते हैं ना कि क्रियटिविटी कहीं से भी जन्म ले लेती है।

इस बात को इंग्लेंड के वेल्स में रहने वाली ये लड़की साबित करती है। डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक 12 साल की लड़की सियान ने इसी बैंड से एक खूबसूरत ड्रेस बना ली।

बहुत ही सुंदर

loom band dress sold for 1 crore on ebay

सियान ने इन्हीं छोटे-छोटे और रंग-बिरंगे धागों की मदद से एक बेहद खूबसूरत ड्रेस तैयार की।

उसने ड्रेस को तैयार करने में उसने 45 पाउंड खर्च किए और बैंड के कुल 40 बैग।

असल में इस ड्रेस की कल्पना सियान ने की थी। लेकिन ड्रेस को सिलने का काम उसकी मां कैथरीन बरनैंड ने की। उन्हें इस वन पीस ड्रेस को तैयार करने में साढ़े तीन हफ्ते का वक्त लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डाला ई बे पर

loom band dress sold for 1 crore on ebay

सियान की फ्रेंड हेलेन स्मिथ ने उस ड्रेस को ई बे पर बेचने का आइडिया दिया। सियान और उसकी मां को ये बात पसंद आई और वो लोग इस बात के लिए राजी हो गए।

हेलेन ने ड्रेस सियान को पहनाकर, उसकी फोटो खींचकर और ड्रेस की विशेषताएं बताकर उसे ईबे पर डाल दिया।

हैरत की बात है कि बैंड से बने इस कपड़े को खरीदने वालों की होड़ लग गई।  डेढ़ दिन के अंदर ही उसकी कीमत एक करोड़ पार कर गई। उसे 1749177 रूपए में बेचा जा रहा है।  




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed