हम अपनी किस्मत को अक्सर कोसते हैं कि काश हमारा जन्म भी किसी राजा-महाराजा के घर होता। राजा-महाराजा नहीं बनाया तो कम से कम उसके घर का कोई पालतू जानवर बना देते, कम से कम काम तो नहीं कपना पड़ता। आस-पास नौकरों की फौज होती, न कुछ करना पड़ता और न ही कुछ सोचना पड़ता।
ब्रिटेन की महारानी के घर निकली है नौकरी, सुविधाओं के बारे में जानेंगे तो आप भी कर देंगे आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान ने कुछ नहीं दिया तो कम से कम इन राजा महाराजाओं के घर नौकरी ही लगवा देते, ठाट-बाट तो करीब से देख लेते। जो लोग इस भावना के साथ अपनी किस्मत को कोसते हैं, उनके लिए बढ़िया नौकरी का मौका आया है। ब्रिटेन की महारानी के घर में नौकरी निकली है। फटाफट आवेदन कर दें।
महारानी के घर की नौकरी में सरकारी नौकरी से ज्यादा फायदे मिलेंगे।सैलेरी समय पर भी आएगी और साथ ही पेंशन भी मिलेगी।
इस विभाग में निकली है नौकरी
नौकरियां निकली हैं कैटरिंग विभाग में। इसके लिए आपका कैटरिंग का बैकग्राउंड होना जरूरी है। साथ ही आप एक क्वालिफाइड शेफ भी होने चाहिए। आपको फूड इंडस्ट्री का पूरा जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए आपके पास लीडरशिप की स्किल और किचन टीम के साथ मिलकर बेहतर तालमेल के साथ काम करने का अनुभव हो।
कैसे होती है नियुक्ति
महारानी के घर में नौकरी यू हीं नहीं निकल आई है, यहां बकायदा एक एचआर विभाग है, इसके अलावा कैटरिंग डिपार्टमेंट है, ड्राइवर्स का अलग विभाग है, झाड़ू पोछा और बाथरूम साफ करने वालों का एक पूरा एसोसिएशिन है। नौकरियों के लिए भर्तियां जारी की जाती हैं, अखबारों में इश्तिहार निकलते हैं। आवेदक, अपनी सीवी फॉर्म के साथ संलग्न करके भेजते हैं। फिर टेस्ट और इंटरव्यू और ट्रायल के बाद लोगों को रखा जाता है।