फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   Japanese classical dance drama Kabuki Has roots in Edo Period

काबुकी: पूरे दिन चलता है जश्न, विचित्र कला से जुड़ते हैं कलाकार

Sun, 12 Aug 2018 11:24 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 12 Aug 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
Japanese classical dance drama Kabuki Has roots in Edo Period
काबुकी एक शास्त्रीय जापानी नृत्य-नाटक है
जापान की खूबसूरती जितनी अद्भुत है, उतनी ही अद्भुत है वहां की संस्कृति, जो लोगों का मन मोह लेती है। नृत्य हो या मार्शल आर्ट्स। संगीत हो या पारंपरिक खानपान, सभी एकदम अलग और विशिष्ट होता है। काबुकी एक शास्त्रीय जापानी नृत्य-नाटक है। यह अपनी अनोखी शैली, नृत्य और कलाकारों द्वारा किए गए विस्तृत मेकअप के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन


शब्द काबुकी, कबाबू से लिया गया है, जिसका अर्थ है 'दुबला होना' या 'सामान्य से बाहर होना'। इसी तर्ज पर काबुकी को 'विशिष्ट' या 'विचित्र' कला से जोड़ा जाता है। इस कला से जुड़े कलाकारों के लिए 'काबुकीमोनो' शब्द का प्रयोग होता है। इस अद्भुत नृत्य नाटक का इतिहास वर्षों पुराना है। वर्ष 1603 में काबुकी का इतिहास तब शुरू हुआ, जब इजुमो नो ओकुनी नामक एक महिला ने क्योटो की नदी के किनारे एक नृत्य नाटक की नई शैली का प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन


जीवन की कठिनाइयों को दर्शाने के लिए यह नृत्य नाटक शुरू हुआ। यह शैली लोगों के बीच एकदम लोकप्रिय हो गई और एक दिन ओकुनी को इंपीरियल कोर्ट के सामने इसका प्रदर्शन करने के लिए कहा गया। वहां भी देखने-सुनने वालों को यह बेहद पसंद आया और जल्द ही यह बड़े स्तर पर किया जाने लगा। उस समय तक इसे सिर्फ महिलाओं तक ही सीमित समझा जाता था, लेकिन बदलते समय में इसमें पुरुष भी शामिल होने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान की अन्य पारंपरिक संस्कृतियों में शामिल काबुकी, पूरे दिन का कार्यक्रम होता है। वहां के लोग मानते हैं कि जश्न के लिए कुछ घंटे नहीं, बल्कि पूरा दिन समर्पित होना चाहिए। आज, काबुकी जापानी नाटक की पारंपरिक शैलियों में सबसे लोकप्रिय है। जापान के बाहर के देशों में भी काबुकी ट्रूप्स स्थापित हैं। 


वर्ष 2002 में काबुकी की संस्थापक ओकुनी के सम्मान और इस शैली के 400 वर्षों के अस्तित्व का जश्न मनाने के लिए उनकी एक प्रतिमा भी बनाई गई थी। वहीं, वर्ष 2005 में यूनेस्को ने अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची में काबुकी को शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed