फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   Inflation reaches all time high in Venezuela one litre milk cost is 80 thousand

इस देश में 80 हजार में बिक रहा है एक लीटर दूध, महंगाई दर 4068 प्रतिशत बढ़ी

Sun, 18 Feb 2018 12:28 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Feb 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
Inflation reaches all time high in Venezuela one litre milk cost is 80 thousand
Almond Milk
लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला में आर्थिक हालात इतने बदतर हो गए हैं कि वहां की मुद्रा बोलिवर की कीमत बेहद कम हो गई है और महंगाई दर 4068 प्रतिशत बढ़ गई है। इसके चलते दूध 80 हजार बोलिवर में एक लीटर तो तीन लाख बोलिवर में एक किलो मीट मिल रहा है। ब्रेड की कीमत हजारों बोलिवर पहुंच चुकी है।  
विज्ञापन


मुद्रा की कम कीमत के कारण वहां लोग बोलिवर के नोट से टोपी, बैग और पर्स जैसे सामान बनाकर बेच रहे हैं। आर्थिक आपातकाल के चलते लाखों लोग देश छोड़कर भाग चुके हैं। सिर्फ पड़ोसी देश कोलंबिया में दस लाख लोगों ने शरण ली है। लाखों लोग भुखमरी की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर तेल की कीमत गिरने और सरकार के गलत फैसलों के चलते यह देश आर्थिक रूप से तबाह हो गया है। देश को इन हालात से निकालने के लिए राष्ट्रपति निकोलस माडुरो राजधानी काराकास में लगातार बैठक कर रहे हैं, लेकिन देश के हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं। वहां के चुनाव आयोग ने अप्रैल में राष्ट्रपति चुनाव कराने की भी घोषणा कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed