फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   india's first trnsgender news anchor

ये हैं भारत की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज़ एंकर, आप भी मिलिए

Mon, 29 Sep 2014 10:15 AM IST
इमरान क़ुरैशी/ बीबीसी हिंदी डॉटकॉम
इमरान क़ुरैशी/ बीबीसी हिंदी डॉटकॉम Updated Mon, 29 Sep 2014 10:15 AM IST
विज्ञापन
india's first trnsgender news anchor

पिछले हफ़्ते एक भाई-बहन टेलीविजन एंकर के लिंग को लेकर आपस में बहस कर रहे थे।

विज्ञापन


डॉक्टर यू श्रीकुमार ने बताया,"मेरी बहन ने जोर देकर कहा कि वह एक महिला हैं। जो तुम कह रहे हो ऐसा नहीं है. मैंने कहा कि नहीं, बेशक वह एक ट्रासजेंडर ही हैं।"

इस बहस की वजह तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर में चलने वाला एक प्राइम टाइम न्यूज़ शो है जिसकी एंकर पद्मिनी प्रकाश है। पद्मिनी देश की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज़ एंकर है।
विज्ञापन


एक गृहिणी वैजंती कहती हैं, "ईमानदारी से कहूँ तो मैं उनमें और दूसरी महिला एंकर में कोई फ़र्क़ नहीं कर सकी।"

एंकरिंग का सफर है सुहाना

india's first trnsgender news anchor

पिछले पांच हफ़्तों से पद्मिनी स्थानीय टेलीविजन चैनल लोटस टीवी पर दर्शकों से मुखातिब हैं।

किसी अन्य एंकर की तरह वह भी अपने शो को लेकर रोमांचित रहती हैं। ऐसा सिर्फ़ इसलिए नहीं है क्योंकि वह प्राइम टाइम पर शाम के 7 बजे आती हैं।

इससे उनकी और उनके समुदाय के लोगों की ज़िंदगी में एक बड़ा बदलाव आया है। अभी आईटी सेक्टर में पेशेवर प्रशिक्षक के तौर पर काम कर रही रोज भी टीवी एंकर रह चुकी है। उन्होंने दो चैनलों के लिए दो सालों तक काम किया है।

टूटनी चाहिए सामाजिक वर्जनाएं

india's first trnsgender news anchor

लेकिन रोज एक साप्ताहिक शो की एंकर थी जबकि पद्मिनी एक न्यूज़ एंकर है। ये रोज ही थी जिन्होंने पद्मिनी को टीवी की दुनिया से जोड़ा।

पद्मिनी के लिए रोज रोल मॉडल है। पद्मिनी कहती है, "मैं वाकई में बहुत ख़ुश हूं। दूसरे ट्रांसजेंडर को भी ऐसे मौके देने चाहिए। सामाजिक वर्जनाएं टूटनी चाहिए।"

पद्मिनी का कहना है कि लोग अब उन्हें सम्मान की नज़र से देखते हैं। उनके लिए यह सम्मान मायने रखता है।

यह सम्मान उन्हें अपने परिवार तक से नहीं मिला था। वह कहती है, "मेरा बचपन परेशानियों में गुजरा। घर छोड़ने के बाद मैं हर जगह गई।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने भी माना

india's first trnsgender news anchor

पांच महीने पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर को तीसरे लिंग के रूप में मान्यता दी थी। उन्होंने भरतनट्यम सीखा, सौंदर्य प्रतियोगिता जीती और तमिल सीरियल में भी काम किया।

वह पत्राचार से कॉमर्स में स्नातक कर रही थीं लेकिन उन्हें और उनके साथियों को फ़ीस जमा नहीं कर पाने की वजह से बीच में ही कोर्स छोड़ना पड़ा।

कुछ महीने पहले संगीत कुमार और सरवण रामकुमार का ध्यान ट्रांसजेंडरों के साथ होने वाले बुरे व्यवहार और इनके प्रति समाज के नकारात्मक रवैए की ओर गया।

उन्होंने इसके बारे में लोटस टीवी के अपने प्रबंधन से बात की। टीवी के चेयरमैन जी के सेल्वा कुमार किसी ट्रांसजेंडर को नौकरी पर रखने को सहजता से तैयार हो गए।

भारत में ट्रांसजेंडर की संख्या को लेकर कोई स्पष्ट आंकड़ा मौजूद नहीं है। केवल पांच महीने पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर को तीसरे लिंग के रूप में मान्यता दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed