फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   in germany on your birthday you have to clean your friends home

जन्मदिन पर दोस्त के घर की करनी होगी सफाई, ऐसी है ये परंपरा

Sun, 05 Aug 2018 01:54 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 05 Aug 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
in germany on your birthday you have to clean your friends home
birthday - फोटो : birthday

जन्मदिन होता ही इतना ही खास है कि आप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र होते हैं। बधाई और शुभकामनाओं का सिलसिला पूरे दिन चलता है। दिन ढलने के बाद, शाम को परिवार और दोस्त आपके लिए एक खास आयोजन का इंतजाम करते हैं। सोचिए, अगर आपको अपने जन्मदिन में किसी के घर जाकर साफ-सफाई करने के लिए कहा जाए, तो आपको कैसा लगेगा? लेकिन ऐसा जर्मनी में जरूरी है। जर्मनी जाएं तो कभी वहां अपना जन्मदिन भी मनाएं, लेकिन शर्त सिर्फ इतनी होगी कि आपको अपने मित्र के घर की साफ-सफाई करनी होगी। यह परंपरा भले ही पुरानी रही है, लेकिन माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए यह जश्न आज भी जारी है। इसके अलावा भी जन्मदिन को लेकर जर्मनी में कई सारी परंपराए हैं, जो सदियों से चली आ रही है। उनमें से एक है ‘क्लिनिंग द डोरनोब्स’।

विज्ञापन

जिस भी शख्स का जन्मदिन होता है, वह अपने सबसे प्रिय मित्र के घर जाकर उसके घर की साफ-सफाई करता है। अगर किसी महिला का जन्मदिन है, तो उसे दरवाजों की कुंडियों को साफ करने का काम मिलता है और अगर पुरुष का जन्मदिन है, तो वह झाड़ू और पोंछे से लेकर सारे छोटे-बड़े काम करता है। हालांकि यह काम कुछ ही घंटे करवाकर उन्हें मुक्त कर दिया जाता है और अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाने की छूट दे दी जाती है। जर्मनी के कुछ क्षेत्रों में जन्मदिन के जश्न से कुछ समय पहले अपने जुराबों को दरवाजे के बाहर लटकाया जाता है। पहले के समय में यह परंपराए खासकर उन लोगों के लिए होती थी, जो अविवाहित हैं। माना जाता था कि साफ-सफाई करने से उनके जीवन से बुरा भाग्य दूर होगा और वह जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अब यह परंपरा कुछ क्षेत्रों में सिर्फ मजे और माहौल को खुशनुमा बनाए जाने के लिए ही रखी जाती हैं, लेकिन फिर भी जन्मदिन का जश्न खूब बड़ा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed