फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां पुलिस ने कराया बकरी का पोस्टमार्टम, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Wed, 07 Mar 2018 09:44 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Mar 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
in Chhattisgarh a farmer kills goat for destroying crop police waiting for postmortem report
बकरी खा गई नोट
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक बकरी के दूसरे किसान के खेत में फसल चरने से एक किसान ने कथित तौर पर एक बकरी को तीर-कमान से हमला कर मार डाला। आपको यह सुनकर काफी अटपटा लगेगा कि बकरी के पोस्टमॉर्टम के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मामले पर स्थानीय पुलिस का कहना है कि बकरी के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कोई एक्शन लिया जा सकेगा। 
in Chhattisgarh a farmer kills goat for destroying crop police waiting for postmortem report
बकरी खा गई दो-दो हजार के नोट
रिपोर्ट के मुताबिक बकरी ने किसान के खेत में घुस कर फसल को नष्ट कर दिया था। जिससे नाराज होकर उस खेत के किसान ने तीर चलाकर उस बकरी की हत्या कर दी। बकरी के मालिक फूल सिंह ने बताया कि जब वह पानी पीने के लिए घर आया हुआ था उसी समय बकरी राम चरन नाम के किसान के खेत में घुस गई और उसने उसे मार डाला। 
in Chhattisgarh a farmer kills goat for destroying crop police waiting for postmortem report
field
बकरी की मौत के बाद उसके मालिक आरोपी के घर पहुंचा और दोनों के बीच हाथापाई हुई। बीच-बचाव में आरोपी की पत्नी भी आई। जिसे लेकर पुलिस थाने में जब शिकायत दर्ज की गई तो पुलिस ने बकरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और कहा है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कोई एक्शन लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
in Chhattisgarh a farmer kills goat for destroying crop police waiting for postmortem report
अतरौली क्षेत्र में गेहूं के खेत में घुसी आवारा गायों को खदेड़ते किसान। - फोटो : Amar Ujala
रिपोर्ट के अनुसार, मामले में जांच अधिकारी बीडी बीदर ने बताया है कि उन्होंने फूल सिंह की बकरी को मार देने की शिकायत मिलने के बाद आईपीसी की धारा 429,294 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है और फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने इस बात का आश्वासन दिया है कि  पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हम आगे की कार्रवाई करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed