फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   If you ever go to Russia, do not whistle otherwise you will be treates as enemies

अगर कभी इस देश में जाएं तो भूलकर भी सीटी न बजाएं, वरना मेहमान नहीं दुश्मन कहलाएंगे

Mon, 28 May 2018 08:09 AM IST
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 28 May 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
If you ever go to Russia, do not whistle otherwise you will be treates as enemies

सीटी बजाने की आदत है, तो इसे जल्द ही छोड़ दें। कभी रूस जाएं, तो भूलकर भी सीटी न बजाएं। इससे आपके रूसी दोस्त नाराज भी हो सकते हैं।

विज्ञापन


सीटी बजाने को अक्सर सभ्य आचरण नहीं माना जाता। वहीं, कुछ जगहों पर कई ऐसे काम हैं, जो सीटी बजाए बिना शायद ही होते हैं। हमारे देश में सीटी बजाने का यह चलन तो सिनेमा से भी चला है, लेकिन फिर भी इसे अच्छे नजरिए से देखा नहीं जाता। यह बात सिर्फ हमारे यहां की नहीं, बल्कि अन्य जगहों पर भी लागू होती है। ऐसा ही एक देश है रूस, जहां के लोग सीटी बजाना न ही पसंद करते हैं और न दूसरों को बजाने देते हैं। इतना ही नहीं, इससे संबंधित रूस में कड़ा नियम भी है, जिसका रूस के नागरिक पालन करते हैं। 
विज्ञापन


वैसे तो ऐसे कई कायदे, नियम और अंधविश्वास हैं, जिसे रूस के लोग मानते हैं और उनका पालन करते हैं, लेकिन धन संबंधी कोई भी परंपरा हो या अंधविश्वास, तो उसे मानना उनके लिए जरूरी होता है। वहां, घरों के अंदर तो खासकर सीटी बजाना निषेध माना जाता है। अगर आप कभी अपने रूसी दोस्तों के बीच हों और गलती से सीटी बजा दें, तो वह फौरन आपको टोक देंगे। रूसियों की नजर में इसे गलत इसलिए माना जाता है, क्योंकि वह कहते हैं इससे भाग्य रूठ जाता है या भाग्य भविष्य में आपका साथ नहीं देता।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कुछ लोग इसे अपमान की नजर से भी जोड़कर देखते हैं। रूसी बुजुर्ग इसके पीछे एक और तर्क देते हैं कि सीटी घरों के अंदर बजाने से न सिर्फ भाग्य आपसे रूठता है, बल्कि आपकी व्यावसायिक और आर्थिक स्थिति भी कमजोर होने लगती है। फिजूलखर्च बढ़ता है और आमदनी भी कम होती है। 

रूस के लोग मानते हैं कि पैसा मेहनत से कमाया जाता है, इसलिए ऐसा कोई भी काम जो उनकी मेहनत खराब करे, उसे करने से वे लोग बचते हैं। एक काम को न करने की चाहे हजार वजहें हों, लेकिन ऐसी चीजों को न करने के वहां सख्त नियम हैं, जिन्हें वे लोग न खुद करते हैं, न अपने यहां आए हुए मेहमानों को भी करने देते हैं। इसलिए कभी किसी रूसी के यहां मेहमान बनकर जाएं, तो इस बात का जरूर ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed