शेखी-शेखी में मूर्खता करने वालों की कमी नहीं है, इस शख्स की मूर्खता देख आप दातों तले उंगलिया दबा लेंगे।
शेखी बघारते हुए मुंह पर ही फोड़ लिया पटाखा, बाद में बहुत रोया
अक्सर लोगों को शेखी बघारते हुए देखा जाता है, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब शेखी-शेखी में अजीबो-गरीब हरकतों को अंजाम दिया जाता है। ऐसी ही अजीब हरकत या यूं कहें घोर मुर्खता का परिचय दिया इंडियाना के एक शख्स ने, जिसे बाद में बहुत रोना पड़ा।
शेखी बघारते हुए मुंह पर ही फोड़ लिया पटाखा, बाद में बहुत रोया
डेलीमेली की खबर के मुताबिक जैक नाम का शख्स अपने दोस्तों से शेखी बघार रहा था कि वह अपनी ठोड़ी के नीचे 'रोमन कैंडल पटाखा' फोड़ देगा। और देखते ही देखते उसने पटाखे में आग लगा दी।
शेखी बघारते हुए मुंह पर ही फोड़ लिया पटाखा, बाद में बहुत रोया
शख्स ने पटाखे को ठीक अपनी ठोड़ी के नीचे पकड़ा, पटाखा धीरे-धीरे सुलगा, पहले उससे ढेर सारा धुआं निकला और फिर पटाखा उसकी ठोड़ी पर फूट गया।
शेखी बघारते हुए मुंह पर ही फोड़ लिया पटाखा, बाद में बहुत रोया
पटाखे के फूटते ही मूर्खता को अंजाम दे रहा शख्स बेहाल गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया।