फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Husband Kills Wife Using Fevikwik At Vidisha In Madhya Pradesh

Fevikwik से पत्नी को दे डाली बेरहम मौत, यूपी में भी हो चुकी है ऐसी वारदात

Fri, 03 Aug 2018 03:26 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
Husband Kills Wife Using Fevikwik At Vidisha In Madhya Pradesh
गोंद डालकर घोंट डाला गला
मध्य प्रदेश के विदिशा में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। राजपूत कॉलोनी में रहने वाले एक शख्स ने पत्नी की आंख और गले में फेवीक्विक डाली और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी का नाम हाल्केराम कुशवाहा बताया जा रहा है। वह फिलहाल फरार है। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार नाबालिग बेटे ने थाने जाकर पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

पहले गला काटा, फिर गोंद से चिपकाने की कोशिश की

गौरतलब है कि इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। फरवरी, 2018 में उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक बेटे ने धारदार हथियार से पिता का गला रेत दिया। फिर ब्लीडिंग रोकने के लिए फेवीक्विक की मदद से कटे हुए भाग को चिपकाने की कोशिश की। पिता की कराहती आवाज बाहर ना जाए इसलिए उसने टीवी की आवाज तेज कर दी। मामला जब हाथ से निकलने लगा, तो वह पिता को कमरे में बंद करके भाग गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पति को गोंद से सिखाया 'सबक'

मई 2016 में रीवा में विजयाकांत लक्ष्मी नाम की महिला ने पति को सबक सिखाने के लिए उसकी आंख में गोंद डाल दी थी। महिला अपने पति संतोष विश्वकर्मा की शराब पीने की लत से परेशान थी। एक रात वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा। जैसे ही उसकी आंख लगी, पत्नी ने उसकी आंख में फेवीक्विक डाल दी। संतोष सुबह उठा तो उसे आंखों में जलन महसूस हुई और वह खुल नहीं रही थी। पत्नी को आवाज देेने के बावजूद कोई मदद नहीं मिली। जब उसने पड़ोसियों को आवाज लगाई तो महिला ने पड़ोसियों को घर में घुसने नहीं दिया। मगर आस पास के लोगों ने पुलिस और मीडिया की मदद ली और संतोष को अस्पताल ले गए। वहीं महिला पुलिस के आने से पहले फरार हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed