इन बूढ़े पति-पत्नी को जानने के बाद मान जाएंगे कि प्यार अंधा होता है!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस जोड़े को एक-दूसरे से इतना प्यार है कि कई बड़ी
76 साल की वाई गुई ऑसटियोपोरोसिस नाम की हड्डियों की बीमारी से पीड़ित है। उनकी पीठ पर कुब्बड़ निकली हुई है और वो सीधे होकर नहीं चल सकती। वो हमेशा एक डंडी की मदद से ही चलती हैं।
लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि उनके पति नेत्रहीन हैं। खुद बुढ़ापे में बीमारी से पीड़ित रहने वाली महिला जो चल सकने में भी दिक्कत महसूस करती है, वो नेत्रहीन पति की मदद को आज भी आगे ही रहती है।
55 साल का साथ
वाई के पति का नाम हुआंग फ्यूनांग है और वो 80 साल के हैं। चीन के जिस गांव में वो रहते हैं वहां उन्हें एक अच्छे पति-पत्नी के तौर पर लोग जानते हैं। वो मानते हैं कि दोनों एक एक-दूसरे के लिए समर्पित हैं।
इस जोड़े के शादी के अब 55 बरस बीत चुकें हैं। शादी तब की थी जब दोनों कुछ बीस साल के थे। वाई और हुआंग कहते हैं कि उन्हें शादी के वक्त ली गई कसमें आज भी याद हैं और इसलिए वो दोनों एक-दूसरे का साथ निभाते हैं।
दोनों को एक-दूसरे का साथ पसंद है और वो बहुत सुखी जीवन जी रहे हैं।