फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   highest and lowest petrol price countries in all over india, understand tax calculation of petrol

इन दस देशों में मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, 10 रुपए में टंकी हो जाएगी फुल

Sun, 07 Oct 2018 04:49 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
highest and lowest petrol price countries in all over india, understand tax calculation of petrol

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आधे से अधिक हिस्सा केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से लगाए जा रहे टैक्स का होता है। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर हमेशा ही हाहाकार मचा रहता है। कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार और पेट्रोल कंपनियों ने पट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाते हुए कुछ राहत तो दी है, वहीं दुनिया के कुछ देश ऐसे हैं जहां पेट्रोल की कीमतें चॉकलेट से भी कम हैं। पेट्रोल की कीमतों को लेकर जानिए खास देशों के बारे में। 

विज्ञापन


वेनेजुएला में 2 रुपए में एक लीटर पेट्रोल मिलता है 
दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल वेनेजुएला में मिलता है। ग्लोबल पेट्रोल प्राइस (www.globalpetrolprices.com) के अनुसार वेनेजुएला में 21 मई 2018 को पेट्रोल की कीमतें अमेरिकी डॉलर के 100वें हिस्से (करीब 68 पैसे) के बराबर हैं। 1 अक्टूबर 2018  को यहां पेट्रोल की कीमत दो रुपए प्रति लीटर थी।
विज्ञापन


आपको बता दें कि वेनेजुएला में महंगाई का आलम यह है कि कोई एक वक्त का खना खाकर सोने के लिए मजबूर है तो कोई भीख मांगकर अपना गुजारा कर रहा है। आपको बता दें किसी समय वेनेजुएला कभी साउथ अमेरिका का सबसे अमीर देश था, लेकिन अब यहां की अर्थव्यवस्था गिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सउदी अरब में 8.16 रुपए प्रति ली. में मिलता है पेट्रोल 

highest and lowest petrol price countries in all over india, understand tax calculation of petrol

सउदी अरब अमीर देशों में से एक है। सऊदीअ रब में तेल के भंडार भरे हैं। सउदी पूरी दुनिया में कच्चे तेल की सप्लाई करता है। सउदी में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 0.47 सउदी रियाल है। इसे भारतीय रुपए में बदलें तो इसकी कुल कीमत 8.16 रुपए बनेगी। 
 
लीबिया में 9.11 रुपए प्रति ली. में मिलता है पेट्रोल
लीबिया लिस्ट में तीसरे स्थान पर है, लीबिया में भी पेट्रोल की कीमतें अमेरिकी डॉलर के हिसाब से तय होती हैं। लीबिया में पेट्रोल की कीमत 0.14 प्रति लीटर है। इसे भारतीय रुपए में बदलें तो इसकी कुल कीमत 9 रुपए 11 पैसे बनती है। 

मिस्र में  13.52 रुपए प्रति ली. में मिलता है पेट्रोल 
मिस्र लिस्ट में चौथे स्थान पर है, इजिप्ट यानि कि मिस्र। मिस्र में पेट्रोल की कीमतें 3.6 इजिप्शियन पॉउंड है। जिसे अगर भारतीय रुपए में बदलें तो इसकी कुल कीमत 13.52 रुपए बनती है। मिस्र में पेट्रोल की कीमत 13.52 रुपए प्रति लीटर है।

अल्जीरिया में 23 रुपए प्रति ली. में मिलता है पेट्रोल 

highest and lowest petrol price countries in all over india, understand tax calculation of petrol

अल्जीरिया लिस्ट में 5वें नंबर पर है, अफ्रीकी देश अल्जीरिया यूरोपीय देशों की जल सीमा से सटा हुआ है। अल्जीरिया में पेट्रोल की कीमतें अभी 40.30 अल्जीरियन दिनार हैं जिसे रुपए में बदलें तो इसकी कुल कीमत 23 रुपए बनती है। (नोट : सभी आंकड़े www.globalpetrolprices.com के अनुसार) 

 
पेट्रोल पर वैट और एक्साइज टैक्स का गणित : पेट्रोल की वास्तविक कीमत पर 19.48 रुपये एक्साइज ड्यूटी के तौर पर जोड़ा जाता है, वहीं डीजल पर 15.33 रुपये का एक्साइज ड्यूटी जोड़ा जाता है। यह ड्यूटी केन्द्र सरकार की टैक्स से कमाई का हिस्सा बनता है। इसके अलावा प्रत्येक राज्य में अलग-अलग दर पर वैट वसूला जाता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत का गणित : पेट्रोल और डीजल की वास्तविक कीमत वह है जिस पर देश की तेल कंपनियां पंट्रोल पंप विक्रेताओं को तेल उपलब्ध कराती हैं।

दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादकों में शुमार ईरान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 20.47 रुपये है।

इस अफ्रीकी देश में पेट्रोल की कीमत 24.51 प्रति लीटर है।

कुवैत में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 24.90 रुपये प्रति लीटर है।

यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 25.49 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
 

दुनिया के पांच वे देश जहां पेट्रोल की कीमतें सबसे ज्यादा हैं

highest and lowest petrol price countries in all over india, understand tax calculation of petrol
बारबाडोस कैरिबियाई देश में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 140.16 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

नीदरलैंड्स में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 140.30 रुपये है।

पड़ोसी देश पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत हमारे यहां के मुकाबले काफी कम है, पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 54.11 रुपये (भारतीय मुद्रा में) है।


नॉर्वे में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 145.26 रुपये है।

आइसलैंड में पेट्रोल 146.10 रुपये प्रति लीटर है।

हॉन्ग कॉन्ग में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 155.13 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed