फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   granny who has 80 grand children

इस बूढ़ी महिला के हैं 80 पोते-पोतियां, आप भी मिल ही लीजिए

Thu, 18 Dec 2014 03:36 PM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 03:36 PM IST
विज्ञापन
granny who has 80 grand children

विज्ञापन

अगर जनसंख्या के मामले में आपको केवल  भारत और चीन ही याद आता है, तो इस धारणा को बदल दीजिए। हम ऐसा इसलिए कह रहें हैं क्योंकि एक ऐसा परिवार जिसमें 80 पोते-पोतियां हैं, ब्रिटेन में रहता है।

विज्ञापन

डेली मेल
के मुताबिक ब्रिटेन के साउथ यॉर्कशायर में रहने वाली 82 साल की मेरी स्कूली के 10 बच्चे हैं और उन बच्चों के बच्चों से वो कुल 80 पोते-पोतियों की दादी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी ने अपनी जिंदगी में दो बार शादी रचाई। उनके पहले पति से जिम 20 सालों पहले इस दुनिया से अलविदा हो गए। इसके बाद मेरी ने दोबारा शादी रचाई और रे उनके दूसरे पति बन गए। दोनों ही पतियों से उन्हें कुल 10 बच्चे हुए जिनके चार बच्चे जुड़वा थे। ऐसे उनका परिवार बढ़ता चला गया।

अरे बाप रे! काफी लंबी है लिस्ट

granny who has 80 grand children

आपको जानकर हैरत होगी कि मेरी के  33 पोते-पोतियां हैं। इनसे 44 पर-पोते-पोतियां और इन 44 पर-पोते-पोतियों से 3 पर-पर-पोते-पोतियां हैं। इसके बाद भी उनका बढ़ता परिवार लगातार बढ़े जा रहा है।

अगले साल की शुरूआत के साथ ही ये दादी-मां चार और पर-पर-पोते-पोतियों की दादी बन जाएंगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि 82 साल की उम्र में भी वो अपने सभी 80 पोते-पोतियों के नाम को याद रख पाने के काबिल हैं।

यही नहीं, अब आजकल वो इसलिए भी परेशान है क्योंकि क्रिस्मस आने वाले है और वो हर साल की तरह अपने बड़े से परिवार के सभी बच्चों को गिफ्ट खुद ही बनाकर देती हैं।

अभी है बिल्कुल स्वस्‍थ

granny who has 80 grand children

सबके लिए गिफ्ट बनाना और देना अपनेआप में एक बड़ा काम है। इस काम को संपन्न करने के लिए मेरी और उनके दूसरे पति स्टीफन उनकी पूरी मदद करते हैं।

वो कहती हैं कि उन्होंने कभी जीवन में नहीं सोचा था कि उनका इतना बड़ा परिवार होगा कि एक दिन वो खबरें बना देंगी। पर, ऐसा ही है। अपने बड़े परिवार से काफी खुश मेरी कहती हैं कि उम्र के इस पड़ाव में वो काफी खुश हैं।

उन्हें अच्छा लगेगा कि परिवार और भी बढ़ता ही चला जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed