फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   grandfather who walks 35 miles per day

रोज 35 मील चलते हैं ये दादाजी, वजह जो चौंका दें

Tue, 03 Mar 2015 02:12 PM IST
Updated Tue, 03 Mar 2015 02:12 PM IST
विज्ञापन
grandfather who walks 35 miles per day

वो हर रोज अपने घर से दोपहर साढ़े तीन बजे निकल जाते हैं। ऐसा इसलिए ताकि रात 11 बजे अपनी ड्यूटी पर पहुंच सकें।

विज्ञापन


मिरर के मुताबिक 61 साल के स्टीफन सिमॉफ अमेरिका के आयोवा के ओसिओला नाम की जगह पर बने एक कसीनो में केयरटेकर हैं।

सात घंटे तक वो हर रोज हाइवे और कई सड़कें चलते हैं और अपने काम पर पहुंचते हैं। वहां जाने के बाद कसीनो को रातभर साफ करने काम करते हैं। वो हर रोज 35 मील का सफर तय करते हैं।

विज्ञापन

पत्नी के इलाज के लिए कुछ भी

grandfather who walks 35 miles per day

डेविस शहर में रहने वाले स्टीफन अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं और उनसे खुद को जुदा नहीं देख सकते। उनकी पत्नी रीनी को नौ साल पहले स्ट्रोक का अटैक आया था।

तब से लेकर अब तक उन्हें कई बार हार्ट अटैक आ चुका है। वो स‌पलिमेंटल सेक्योरिटी इंकम पर थोड़े-बहुत खर्चों के लिए निर्भर हैं।

वो चल नहीं सकती हैं और इसलिए कुछ भी काम कर पाने में असमर्थ हैं। सालों पहले इस दंपति ने एक बेटे को गोद लिया था। 22 साल का बेटे के पास कोई नौकरी भी नहीं है।

पैसा नहीं तो पड़ता है चलना

grandfather who walks 35 miles per day

स्टीवन कहते हैं कि उनकी पत्नी के इलाज में इतना खर्चा है कि उन्हें 61 साल की उम्र में काम करने पर मजबूर होना पड़ा। रुपए बचाने के लिए वो कोई गाड़ी का सहारा नहीं लेते और रोज चलते हैं।

कसीनो में काम करने से वो हर घंटे 500 रुपए के आस-पास कमा लेंते हैं। वो कहते हैं कि उनके पास अपनी गाड़ी है, पर उसमें हर कुछ दिनों पर गैस भरवाकर उससे घूमना उनके आर्थिक क्षमता के बाहर है।

हां, ये जरूर है कि चलने की वजह से उन्हें हर दो महीनों में अपपे लिए एक नए जूते का जोड़ा लेना पड़ता है। कभी-कभार दर्द की वजह से वो एसप्रिन ले लेते हैं। वो कभी एक्सीडेंट के भी शिकार नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed