अब सैनिटरी पैड्स के साथ सेल्फी का आया नया ट्रेंड
गया वो जमाना जब औरतें पीरियड्स को लेकर काफी चुप रहती थी। अब औरतों ने इसपर बात करना शुरू किया है और मर्दों से भी इस बात पर खुलकर बोलना शुरू किया है।
लेकिन फिर भी बड़े हद तक अगर देखा जाए तो पीरियड्स हमारे समाज में एक टैबू की तरह ही देखा जाता है और उसके बारे में ज्यादातर लोग बात करने में सहज महसूस नहीं करते।
कुछ ऐसी भी औरतें हैं जिनका ये सोचना है कि पीरियड्स महिलाओं के साथ होने वाली एक बायोलॉजिकल प्रक्रिया है और इससे समाज में हिचकने की कोई जरूरत नहीं।
लो खींच ली सेल्फी
जस्ट अ टैंपून एक ऐसा कैंपेन है जो फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटार पर नया ट्रेंड है। इसमें महिलाएं पैड्स और टैंपून के साथ सेल्फी पोस्ट कर रही हैं। कई मर्द भी ऐसा कर रहे हैं और कैंपेन के लक्ष्य के जुड़ रहे हैं।
कैंपेन का लक्ष्य है पीरियड्स से जुड़े टैबू को तोड़ना। इसमें करना ये है कि पैड या टैंपून के साथ सेल्फी पोस्ट करनी है और उसमें हैशटैग जस्ट अ टैंपून लिखना है।
इससे आप तीन डॉलर प्लान यूके नाम की संस्था को देंगे जो युगांडा जैसे देशों में माहवारी से जुड़े हेल्थ केयर को बढ़ावा देने के लिए उपयोग में लाया जाएगा। आपको ये तस्वीर TAMPON नाम पर 70007 को टेक्स करना होगा।