{"_id":"5ac89a5e4f1c1bdd618b5f2d","slug":"female-workers-in-japan-take-permission-for-getting-pregnant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां प्रेग्नेंट होने से पहले महिलाओं को अपने बॉस से लेनी होती है इजाजत ","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
यहां प्रेग्नेंट होने से पहले महिलाओं को अपने बॉस से लेनी होती है इजाजत
Sun, 08 Apr 2018 09:51 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 08 Apr 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
japan pregnant women
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मां बनना हर महिला के लिए जीवन का सबसे सुखद एहसास होता है। समाज में अगर कोई महिला गर्भवती न हो तो उसे अलग नजर से देखा जाता है। समाज में महिलाओं पर तमाम तरह की पाबंदी लगा रखी हैं और इस रेस में जापान एक कदम और आगे बढ़ गया है। जापान की कम्पनियों ने महिला कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे प्रेगनेंट होने से पहले बॉस की इजाजत लें।
2 of 5
japan pregnant women
निर्देश के अनुसार महिला कर्मचारियों को शादी करने या प्रेग्नेंट होने से पहले कम्पनी की अनुमति लेनी होगी। यह मामला तब सामने आया जब नर्सरी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी के पति ने इस बात का खुलासा किया कि उसकी पत्नी को उसका बॉस इसलिए ताने दे रहा है, क्योंकि वह प्रेगनेंट हो गई। इतना ही नहीं उस महिला कर्मचारी को प्रेग्नेंट होने की वजह से अपने बॉस से माफी भी मांगनी पड़ी।
3 of 5
pregnant women japan
महिला के पति ने जिस चाइल्ड केयर सेंटर में उसकी पत्नी काम करती है वहां के और कर्मचारियों के साथ हो रहे बुरे बर्ताव के बारे में भी कई जानकारी दी हैं। उसने बताया कि, उसकी पत्नी काम करती है वहां के सभी कर्मचारियों को ये तुगलकी फरमान दे रखा है कि, किसी भी कर्मचारी को शादी करने और प्रेगनेंट होने से पहले इजाजत लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
pregnant women japan
कंपनी के नियम के मुताबिक वरिष्ठता के हिसाब से यह तय किया जाता है कि कौन सा कर्मचारी पहले शादी करेगा। इस बात का खुलासा करने वाले शख्स ने बताया, "मुझे और मेरी पत्नी को इसके लिए माफी मांगनी पड़ी कि बिना मंजूरी के वो गर्भवती हो गई। डायरेक्टर ने बहुत गुस्सा करने के बाद हमारी माफी मानी, लेकिन उसके अगले दिन से ही वह मेरी पत्नी को ताने दे रहा है।"
विज्ञापन
5 of 5
pregnant women japan
इस मामले के सामने आने के बाद और भी कई महिलाओं ने आपबीती सुनाई। 26 साल की, जोकि टोक्यो की एक कॉस्मेटिक्स कंपनी में काम करती है। जोकि और उसके साथ काम करने वाली बाकी 22 महिला कर्मचारियों को कंपनी को ई-मेल भेजकर अपनी शादी और गर्भवती होने की जानकारी देनी पड़ी, लेकिन बात सिर्फ इतनी ही नहीं है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जानकारी देने के बाद इस महिला कर्मचारी को सुपरवाइजर ने कहा कि वह 35 साल तक गर्भवती होने का इंतजार करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।