OMG! ये महिला टीचर न्यूड होकर करेगी हंसाने का काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हममें से कई लोग ऐसे होते हैं जो हंसाने का काम अच्छे से कर पाते हैं। डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक ये एक ऐसी ही महिला की कहानी है।
ऐमा मिचेल पेशे से तो एक अच्छे स्कूल में टीचर हैं। पढ़ाने के साथ ही वो बच्चों और अन्य लोगों को अपने जोक्स और बात करने के अंदाज से बढ़िया एंटरटेंमेंट भी दे देती हैं।
उनकी इस कला को देखकर उनके कई स्टूडेंट्स ने उन्हें स्टैंड अप कॉमेडियन बनने की सलाह दी। अब, ऐमा भी इस आइडिया को लेकर सीरियस हो गई और तभी एक दिन...
आया मजेदार ख्याल
तभी इंगलेंड के एडिनबर्ग में रहने वाली 43 की ऐमा को कॉमेडी फेस्टिवल के बारे में पता चला।
उसने इस फेस्टिवल में हिस्सा लेकर लोगों के सामने अपने हुनर को दिखाने की सोची।
तभी नहाते हुए उसे इस बात का ख्याल आया कि क्यों ना इस फेस्टिवल में वो निर्वस्त्र होकर लोगों को हंसाने का काम करें?
तय कर लिया
अब उन्होंने इस बात को लेकर अपनी सोच पक्की कर ली है कि पढ़ाने के पेशे को छोड़ अब वो एक न्यूड स्टैंडअप कॉमेडियन ही बनेंगी।
उनके इस अवतार को लेकर जितना वो खुश हैं उतना ही उनके दर्शक भी। लोगों में फेस्टिवल की शुरूआत के पहले से उनके इस अनोखे रूप में उनसे मिलने की चाहत है।
वो 1 अगस्त से शुरू होने वाले इस फेस्टिवल में शिरकत करेंगी।
ऐसे करेंगी जोक्स
अगर आप ये पूछें कि ऐमा इस फेस्टिवल में कैसे जोक्स शेयर करेंगी, तो इसका जवाब भी हमारे पास है।
वो असल में लोगों को गौर करके उनकी बातों से निकलने वाले जोक्स शेयर करेंगी।
इसके अलावा वो न्यूडिटी संबंधित जोक्स भी शेयर करेंगी।