OMG! 17 औरतों से 34 बच्चों का बाप है ये शख्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के दौर में भी ऐसे लोग जिंदा है जिनके बच्चों की गिनती आपके होश फाख्ता करने के लिए काफी है।
और अगर कहीं आपको ऐसा लगता है कि ज्यादा बच्चे होने वाली स्थिति केवल अरब और एशियाई देशों के लोगों में ही देखी जाती है, तो भी आप गलत हैं।
डेली मेल के मुताबिक अटलांटा में रहने वाले जे विलियंस के कुल 34 बच्चे हैं। ये बच्चे उनके अपने हैं और इनमें से कोई भी उनके पोता या पोती की गिनती में नहीं आते।
अब होता है अफसोस
जे अपनी कहानी को ओपराह विंफ्रे के नए शो में गेस्ट बनकर आएंगें और बताएंगें। वो कहते हैं कि जिंदगी भर उनके कई औरतों से संबंध रहे।
17 अलग-अलग औरतों से उन्हें 34 बच्चे भी हुए। उनके बच्चे तीन साल के भी हैं और 27 साल के भी। दुख की बात ये है कि वो जिंदगीभर अपने बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाए।
उनका रवैया लापरवाही भरा रहा और अब उनको इस बात का अफसोस होता है। वहीं उनका कोई भी बच्चा उन्हें पसंद नहीं करता क्योंकि सब सिंगल मदर के प्यार से पले और बढ़े हैं।