फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   father and son married each other

हैरतअंगेज! पिता और बेटे ने की शादी, साथ खाई जीने-मरने की कस्में

Tue, 02 Jun 2015 05:30 PM IST
Updated Tue, 02 Jun 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
father and son married each other

आपको ये खबर चौंका देने के लिए काफी है। इसको पढ़कर आपके मन में हैरानी के साथ ही कई अजीबोगरीब ख्यालों का गुबार लग सकता है। पर मिरर में छपी खबर के मुताबिक ये सच है और पेनिनस्लेवानिया में रहने वाले एक पिता और बेटे को एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार है।

विज्ञापन


दरअसल मामला गे-लव का है। बिल नोवाक की उम्र 76 साल है और उनके बेटे की उम्र 74। सुनने में अजीब, पर सच। दोनों 52 साल पहले एक-दूसरे को मिले थे और दिल दे बैठे थे। ये गे-लव था।
विज्ञापन


दोनों ने तभी तय किया कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। पर पेनिनस्लेवानिया के कानून के मुताबिक उन दिनों सेम सेक्स मैरिज या यूं कहें एक ही लिंग वालों को शादी करने की इजाजत नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर रहना था मरते दम तक साथ

father and son married each other

कानून का साथ ना होने के बावजूद दोनों जानते थे कि उन्हें मरते दम तक साथ र‌हना है। साल 2000 में बिल ने तय किया साथ रहने के लिए उनके पास एक ही तरीका है, जो कानूनी रूप से सही माना जाएगा।

बिल ने नॉर्मन को गोद ले लिया। वो ऐसा कर सके क्योंकि उम्र में नार्मन से दो साल बड़े थे। इस बीच वो कानूनी तौर पर पिता-बेटे थे पर असलियत में लवर्स।

उन्हें इंतजार था देश के कानून के बदलने का। साल 2015 यानी के अब पेनिनस्लेवानिया की सरकार ने सेम सेक्स मैरिज के लिए हामी भर दी। तो दोनों अब जाकर शादी के बंधन में बंध गए।

ऐसा करने से पहले उन्हें अपने अडॉप्‍शन के लीगल पेपरों को सरकार को लौटना पड़ा और ये बंधन तोड़ना पड़ा।

थी और कई मुसीबतें

father and son married each other

बिल कहते हैं कि वो नार्मन से न्यू यॉर्क में तब मिले थे जब दोनों काफी जवान थे। कुछ 20 एक साल के रहे होंगे। उन दोनों ने ये भी तय किया कि अगर वो शादी नहीं कर सकते थे लिव-इन पाटनर्स बनकर रहेंगे।

लेकिन पेनिनस्लेवानिया के कानून के मुताबिक ये भी मुमकिन नहीं था। सेम सेक्स के दो अंजान लोगों को साथ र‌हने की मान्यता नहीं थी और कानून दोनों को स्ट्रेजर मानता था।

बिल और नॉर्मन इस बात कि भी चिंता थी कि दोनों के मां-बाप नहीं है। ऐसे में अगर उनको कल कुछ हो जाए या उनकी संपत्ति संभालने की जिम्मेदारी कौन लेगा, तो दोनों चिंतित थे। उन्हें यही रास्ता ठीक लगा और ऐसे ही जिंदगी बिताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed