फोन इस्तेमाल करने की है लत? देखिए रूह कंपा देने वाला ये वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर लोग गाड़ी चलाते वक्त फोन का इस्तेमाल बेहद कूल मानते हैं। कुछ लोग इसे मजबूरी कहते हैं। पर, सब अपनी जानों के साथ असल में खेल रहें होते हैं।
एक फोन कॉल आपकी जिंदगी से ज्यादा जरूरी नहीं हो सकता। कई लोग गाड़ी चलाते हुए मोबाइल पर बात करना जारी रखते हैं।
उन्हें ऐसा लगता है जैसे वो फोन पर बात करते हुए भी अपना पूरा ध्यान रास्ते पर रखें हुए हैं।
पर, ये वीडियो बताएगा कि ऐसा कुछ नहीं होता। बल्कि मिनटों या फिर घंटे चलने वाली यात्रा के लिए एक फोन यमदूत के बराबर होता है।
दुपहिया वाहन हो या बड़ी गाड़ी, ड्राइव करते समय बातें करना खतरे से खाली नहीं होता।
लिज ने खुद अपने पैरों पर मार ली कुल्हाड़ी
मेट्रो में छपी खबर के मुताबिक मिलिए लिज मार्कस् से जो कभी बला की खूबसूरत थी। वो स्कूल के दौरान अपने दोस्तों में खासी लोकप्रिय थी।
फिर एक दिन लिज का अचानक से बहुत बुरा एक्सीडेंट हो गया। पता चला कि वो फोन को इस्तेमाल करनो की इतनी ऐडिक्ट थी कि उससे कभी दूर नहीं रहती थी।
उनकी मां कहती हैं एक्सीडेंट से पहले उन्हें बस लिज के खाने-पीने और पढ़ाई की चिंता होती थी। एक्सीडेंट के बाद लिज की जिंदगी बदल गई।
फोन पर बात करते हुए मैसेजिंग करने की वजह से उसका एक्सीडेंट हुआ और एक आंख हमेशा के लिए चली गई।
उसका एक काम ठीक से काम नहीं करता और मुंह भी कुछ इस तरह से टूट चुका है कि उसे खाने जिंदगी भर के लिए दिक्कत
होगी।