फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   eight year old who is less than six kilos!

हैरतअंगेज! आठ साल की बच्ची, छह किलो से भी कम है वजन, तस्वीरें

Sat, 07 Feb 2015 03:21 PM IST
Updated Sat, 07 Feb 2015 03:21 PM IST
विज्ञापन
eight year old who is less than six kilos!

वाकई कभी-कभी किसी की जिंदगी इतनी कठिन क्यों होती है, सोचकर भी डर लगता है। डेली मेल के मुताबिक चीन के एक अस्पताल में आज कल आठ साल की एक ऐसी बच्ची ठीक की जा रही है जिसका वजन छह किलो से भी कम है।

विज्ञापन


ना इस बच्ची को कोई बीमारी है और ना ही वो प्राकृतिक रूप से ऐसी है। बल्कि समय की मार और उसके माहौल ने उसे ऐसा बना दिया कि वो ना सिर्फ किसी आठ महीने के बच्चे जैसी दिखती है बल्कि मानसिक रूप से अक्षम भी है।

विज्ञापन

नहीं दिया किसी ने बच्ची पर ध्यान

eight year old who is less than six kilos!

कहते हैं ना कि बच्चे के ठीक से ग्रोथ के लिए जरूरी है खुला माहौल, खाना-पीना और कोई चीजें सिखाने वाला इंसान भी। यॉन्गजॉन्ग नाम की इस बच्ची को जन्म के बाद से ही वैसा माहौल कभी नहीं मिला।

यॉन्गजॉन्ग को सूअरों को रखे जाने वाले स्थान से पाया ग्या था। वो काफी कमजोर थी और बस उसके बदन पर एक कंबल और हैट था।

उसकी जांच हुई तो पाया गया कि उसका वजन छह किलो है और उम्र आठ साल। वो मानसिक रूप से विक्षिप्त है और किसी के ध्यान ना देने की वजह से बोलना नहीं जान सकीं।

मां के साथ हुआ था रेप

eight year old who is less than six kilos!

जांच में ये भी बात सामने आई कि अगर इस लड़की की हालत ऐसी बनी तो इसलिए क्योंकि उसकी मां मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और उनके साथ भी यौन शोषण हुआ था।

यॉन्गजॉन्ग की एक जुड़वा बहन भी थी जो जन्म के दो दिनों बाद ही मर गई थी। अब मां के ठीक ना होने के कारण बच्ची पर ध्यान नहीं दिया जा सका।

इस बच्‍ची को मसल वे‌सटिंग कंडिशन नाम की एक बीमारी हो गई थी। इसे मसल एस्ट्रोफी कहते हैं। इस वजह से वो बढ़ नहीं पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed