{"_id":"59ba2d434f1c1b19688b47eb","slug":"detergent-soap-delivered-in-place-of-phone-to-delhi-man","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस शख्स ने किया था फोन का ऑर्डर, कंपनी ने भेज दी डिटर्जेंट टिकिया","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
इस शख्स ने किया था फोन का ऑर्डर, कंपनी ने भेज दी डिटर्जेंट टिकिया
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
चिराग धवन को यह पार्सल मिला
- फोटो : Chirag Dhawan/Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो ऑनलाइन शॉपिंग सुविधाजनक है। लेकिन कभी कभार यही आसान सा तरीका हमारे लिए मुश्किलें खड़ी कर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ दिल्ली के रहने वाले चिराग धवन के साथ जिन्होंने एक नामी कंपनी की साइट से स्मार्ट फोन का ऑर्डर किया था। लेकिन जब उन्होंने पार्सल खोला तो उसमें एक डिटर्जेंट टिकिया मिली।
विज्ञापन
उन्होंने इस घटना को फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा, 'मैं रात करीब 9 बजे दफ्तर से लौटा तो पार्सल खोला। कंपनी ने फोन की जगह मुझे डिटर्जेंट की तीन टिकिया भेजी थी।' खबर लिखे जाने तक इसे 3,272 बार शेयर किया गया। वहीं, पोस्ट पर 8.5 हजार बार कमेंट्स आए और इसे 35 हजार बार लाइक किया गया।
चिराग धवन की यह तस्वीर उनके फेसबुक वॉल से ली गई है
- फोटो : Facebook
यह पोस्ट इतना वायरल हुआ कि बात कंपनी के टॉप मैनेजमेंट तक पहुंच गई। जब इस गलती की सूचना मिली तो उन्होंने फौरन चिराग के ही पोस्ट पर माफी मांगी और उनके घर उसी फोन की डिलीवरी की जिसका उन्होंने ऑर्डर किया था। चिराग ने लिखा, 'मामला सुलझ गया है और अब वह फोन मेरे दिए पते पर भेज रहे हैं।'
देखें: प्लास्टिक के पैकेट में बच्ची को किया पैक, इस पते पर मां ने कर दिया कूरीयर
पढ़ें: ऑर्डर की थी बच्चों की किताब, पार्सल खोला तो मिली ये बेशकीमती अंगूठी
देखें: प्लास्टिक के पैकेट में बच्ची को किया पैक, इस पते पर मां ने कर दिया कूरीयर
पढ़ें: ऑर्डर की थी बच्चों की किताब, पार्सल खोला तो मिली ये बेशकीमती अंगूठी