फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   dead grandfather comes to life after being taken to funeral

लाश को चले थे जलाने, मंत्रों को सुनते ही उठ खड़ा हुआ ये शख्स

Thu, 25 Dec 2014 09:12 AM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 09:12 AM IST
dead grandfather comes to life after being taken to funeral

ऐसे मामले बड़े ही अजीब होते हैं। कैसे एक मर चुका शख्स अचानक से उठ खड़ा होता है और सबको अपने जिंदा होने की बात से चौंका देता है।



डेली मेल
के मुताबिक राजस्थान के भिलवाड़ा में 72 साल के दीपक सिंह को डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था। लोग रोते हुए उन्हें शवदाह के लिए ले ही जा रहे थे कि मामला पलट गया।


दीपक के पोते 26 साल के बंदा नलवउ ने कहा कि उनके दादाजी मौत के एक दिन पहले तब बिल्कुल ठीक थे। वो सुबह उठकर अपने कामों में लग गए थे। पर, तभी गायों के बीच जाकर वो अचानक गिर पड़े।
विज्ञापन

मृत हो गए दादाजी

dead grandfather comes to life after being taken to funeral

दीपक के पोते ने ये भी बताया कि दादाजी को देखकर उन्हें फौरन डॉक्टर के पास ले जाया गया। काफी देर होश ना आने की वजह से उन्हें मृत करार कर दिया।

घर लौटकर उनके शवदाह की तैयारियां शुरू कर दी गई। उन्हें उसी जगह अंतयेष्टि करने के लिए ले जाया गया जहां गांव के हर इंसान को अलविदा किया जाता है।

पर, हैरत की बात है कि जैसे ही पंडित जी ने सभी मंत्रों के उच्चारण शुरू किए, दादाजी दीपक को होश आ गया। बंदा ने बताया कि उसने अपने दादाजी को हिलते हुए देखा।

अरे उठ खड़े हुए दादाजी

dead grandfather comes to life after being taken to funeral

उन्हें बस आग लगाई ही जानी थी कि वो हरकत में आ गए। देखकर लगा कि वो लंबी और गहरी नींद से उठ गए हैं। उन्हें हरकत में आते देख सभी चौंक गए और उन्हें मृत्युशैया से उठा लिया गया।

वो जीवित थे। बाद में दादाजी ने बताया शायद वो लंबी बेहोशी के शिकार हो गए थे। इसके बाद गांववालों ने जीते इंसान को अंजाने में जलाने की कोशिश करने के लिए माफी मांगी। भगवान से दादाजी की जिंदगी बक्‍शने के लिए शुक्रिया भी किया।  


रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed