फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   crazy man surfs on dead whale carcass

मरी व्हेल को बनाया सर्फबोर्ड और की तैराकी, देखें वीडियो

Sat, 08 Nov 2014 03:22 PM IST
Updated Sat, 08 Nov 2014 03:22 PM IST
विज्ञापन
crazy man surfs on dead whale carcass

वाकई इस दुनिया में ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं जो अपनी पागलपन से भरी हरकतों से आपको दंग कर देते हैं।

विज्ञापन


अब इन्हीं जनाब को लीजिए। मिरर में छपी खबर के मुताबिक 26 साल के ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक शख्स को बहुत दिनों से समुद्र के उस हिस्से में तैरने का मन था जहां शार्कों का डेरा रहता है।

पर्थ के क्विंन्स रॉक में रहने वाले हैरिसन विलियम के एक दोस्त ने उन्हें ऐसा आइडिया दिया था कि शार्कों से भरे पानी में तैरने का अपना ही मजा होता होगा।

इस बात को गंभीरता से लेते हुए हैरिसन फ्रीमैंटल कोस्ट में अपने बोट के साथ उतर गए। ये वो जगह थी जहां बहुत सारे जानलेवा शार्क एक साथ घूमते हैं।

किया अनोखा काम

crazy man surfs on dead whale carcass

उसके बाद क्या था, एक वक्त बाद हैरियन ने बोट को छोड़ दिया और सिर्फ मजे लेने के मकसद से समुद्र के अंदर चले गए।

वहां उन्हें दिखा कि एक मरी हुई व्हेल का शरीर समुद्र में तैर रहा है। दोगुने मजे की इच्छा लिए हैरिसन उस व्हेल के ऊपर ही चढ़ गया।

उस व्हेल को बाकी शार्क आधा खा चुके थे। उसका आगे की तरफ से आधा शरीर पूरी तरह से खुला हुआ था।

बकौल हैरिसनख्‍ उन्हें ये किसी सर्फबोर्ड जैसा लगा जिसपर चढ़कर उन्होंने काफी देर तक समुद्र भी घूमा और शार्कों की गतिवि‌धियां भी देंखीं।

अंत में उनके दोस्तों ने उनका वीडियो बनाया और वापस उन्हें बोट पर लिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed