फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   Construction worker's head is pierced by a rod

जाको राखे साइयां: सिर से आर पार निकला सरिया, फिर भी बची जान

Sat, 20 Feb 2016 12:50 PM IST
Updated Sat, 20 Feb 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
Construction worker's head is pierced by a rod

इमारत निर्माण के काम में लगे मजदूर मोहम्मद गुड्डू के सिर पर कई मंजिल ऊपर से एक सरिया गिरा और सिर के आर पार हो गया। यह हादसा इतना भयानक था कि इसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं।

विज्ञापन


मामला मुंबई के मलाड का है जहां एक इमारत का निर्माण चल रहा था और हादसे का शिकार हुआ गुड्डू नीचे सीमेंट मिला रहा तभी ऊपर से एक करीब सात फुट का सरिया उसके सिर में गिरा और आरपार हो गया।
विज्ञापन


कंस्ट्रक्शन साइट में बरती जा रही घोर लापरवाही के बावजूद राहत की बात यह रही कि गुड्डू की हालत खतरे से बाहर है। एक्सरे में साफ तौर से देखा जा सकता है कि सरिया किस तरह से हड्डी को तोड़ते हुए सिर के आर-पार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच घंटे तक चला ऑपरेशन

Construction worker's head is pierced by a rod

बहुत ही मुश्किल हालात होने के बावजूद भी सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ऑपरेशन कर गुड्डू के सिर से सरिया निकालने में कामयाब रहे।

अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने गुड्डू का एक्‍सरे किया और फिर करीब पांच घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद सफलता पूर्वक सरिया निकाल ली। गुड्डू की सर्जरी करने वाले डॉक्टर बटुक दियोरा का कहना है कि सरिया सिर के आरपार होने बाद भी यदि कोई जीवित रहता है तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।

उन्होंने कहा कि गुड्डू को पूरी तरह से ठीक होने में कम से कम तीन महीने का वक्त लगेगा। डॉक्टरों ने गुड्डू के दिमाग सुरक्षित रहने का कारण भी बताया है।

रक्त प्रवाह सही होने से बची जान

Construction worker's head is pierced by a rod

ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने बताया है कि सरिया सिर की ऐसी जगह से आरपार हुआ जहां पर रक्तवाहनियां नहीं थीं। इससे लगातार दिमाग तक पहुंचने वाले रक्त का प्रवाह नहीं रुका और गुड्डू की जान बच गई।

अभी गुड्डू अस्पताल में दो सप्ताह भर्ती रहेगा। इस दर्दनाक हादसे से गुड्डू के साथ काम कर रहे लोग हैरान हैं। साथियों का कहना है कि गुड्डू ने अभी 15 दिन पहले ही काम करना शुरू किया था।

घटना के दिन दुर्भाग्य से वह दूसरी साइट पर काम पर गया था जहां हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed