बच्चे ने किया कुछ ऐसा कि विदेश में फंसे पापा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब चार साल के बच्चे को डॉक्यूमेंट्स के होने-न होने की क्या समझ? वो तो बस जिंदगी को मजे में जीना जानते हैं।
मेट्रो के मुताबिक अपने एक ऐसे ही मजेदार काम में चीन के एक बच्चे ने अपने टाइमपास के लिए अपने पापा के पासोर्ट पर तब ड्रॉइंग करना शुरू कर दी जब वो अपने किसी काम के लिए साउथ कोरिया गए हुए थे।
उसने अपने पापा के पासपोर्ट पर ऐसा गोचागाची की कि पासपोर्ट में अब कुछ भी नहीं दिख रहा है।
फंसे पापा
बच्चे की इस कारसतानी पर पापा को गुस्सा तो बहुत आया। लेकिन जब वो पासपोर्ट की बदहाल हालत को लेकर एयरपोर्ट में गए तो अथॉरिटीज ने उन्हें वापस उनके देश जाने से मना की दिया।
अथॉरिटीज का कहना है कि पासपोर्ट पर पापा का चेहरा या फिर उनसे जुड़े कोई भी डीटेल्स दिख नहीं रहें हैं।
इस वजह से उन्हें वहीं पर रोक लिया गया है। साउथ कोरिया में उन्हें उनके बच्चे के साथ ही रोक लिया गया है।
मांगी मदद
पापा ने इस मामले में फंसने के बाद अपने बच्चे के किए इस काम को वाइबो नाम के सोशल नेटवर्किंग साइट पर शेयर किया है।
ऐसा करने के बाद उन्होंने लोगों से मदद मांगी है। साथ ही उन्होंने ऐसा करके लोगों को अपने बच्चों से जरूरी डॉक्यूमेंट्स बचाने के लिए सचेत किया।
70 साल की उम्र में हुआ इश्क, रचाई 113 की बुढ़िया से शादी!